• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

आठ दिन बाद मेघ हुए मेहरबान, इंदौर में पांच घंटे में 23 मिमी बरसा पानी, शनिवार को बादल छाने और छिटपुट बारिश की संभावना

Monsoon Update : इस वर्षा को तरस रहे इंदौर शहर में आठ दिन बाद मेघ मेहरबान हुए। गुरुवार देर रात से शुक्रवार सुबह तक राहत की बूंदे बरसीं। रीगल क्षेत्र में जहां पांच घंटे में 23 मिलीमीटर वही एयरपोर्ट क्षेत्र में 17.8 मिमी वर्षा दर्ज हुई।

By Udaypratap SinghEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 04 Sep 2026 06:05:01 PM (IST)Updated Date: Fri, 04 Sep 2026 06:05:01 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
आठ दिन बाद मेघ हुए मेहरबान, इंदौर में पांच घंटे में 23 मिमी बरसा पानी, शनिवार को बादल छाने और छिटपुट बारिश की संभावना
इंदौर में पांच घंटे में 23 मिमी बरसा पानी। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. वर्षा को तरस रहे इंदौर शहर में आठ दिन बाद मेघ मेहरबान हुए
  2. गुरुवार देर रात से शुक्रवार सुबह तक राहत की बूंदे बरसीं
  3. शुक्रवार सुबह भी तेज बौछारों को सिलसिला जारी रहा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : इस वर्षा को तरस रहे इंदौर शहर में आठ दिन बाद मेघ मेहरबान हुए। गुरुवार देर रात से शुक्रवार सुबह तक राहत की बूंदे बरसीं। रीगल क्षेत्र में जहां पांच घंटे में 23 मिलीमीटर वही एयरपोर्ट क्षेत्र में 17.8 मिमी वर्षा दर्ज हुई।

इंदौर शहर में इस मानसून सीजन में अब तक 483.2 मिमी वर्षा हो चुकी है जो अब तक के औसत से 290.3 मिमी कम है। शहर में गुरुवार रात एक बजे से बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ जो रात ढाई बजे बाद तेज बौछारों में बदला। शुक्रवार सुबह भी तेज बौछारों को सिलसिला जारी रहा जो सुबह 8.30 बजे थमा।


इंदौर जिले में सुबह 8.30 बजे तक बीते 24 घंटे में सांवेर तहसील में सबसे अधिक 22.9 मिलीमीटर वर्षा, देपालपुर में 4.8 मिलीमीटर वर्षा, गौतमपुरा में 7.6 मिलीमीटर वर्षा हातोद में दो और महू में छः मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

अब छिटपुट वर्षा का दौर ही रहेगा जारी

गुरुवार को शहर में दिन भर बादल छाए रहे और छिटपुट बूंदाबांदी होती रही। बादलो के कारण दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली। अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम था। वही न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य था।

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में मानसून द्रोणिका अरब सागर से श्री गंगा नगर, मप्र के उत्तरी व दक्षिणी उत्तर प्रदेश के ऊपर बने निम्न दाब क्षेत्र ,डाल्टनगंज और बहरामपुर से होते हुए त्रिपुरा तक जा रही है। इसके प्रभाव से ही अरब सागर के मिली नमी के कारण इंदौर में वर्षा हुई। इंदौर में अागामी दो से तीन दिनों में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है।

इंदौर में बीते एक माह में चाैथी बार 15 मिमी से ज्यादा हुई वर्षा

  • 1 अगस्त : 15.9 मिमी
  • 12 अगस्त : 16.5 मिमी
  • 26 अगस्त : 44 मिमी
  • 4 सितंबर : 17.6 मिमी

प्रदेश में अब तक के औसत से सात प्रतिशत कम हुई वर्षा

  • पूर्वी मप्र : अब तक के औसत से तीन प्रतिशत अधिक वर्षा
  • पश्चिमी मप्र : अब तक के औसत से 15 प्रतिशत कम वर्षा

इंदौर संभाग में अब तक की औसत से कम वर्षा वाले जिले

  • आलीराजपुर : 53 प्रतिशत कम
  • धार : 40 प्रतिशत कम
  • रतलाम : 37 प्रतिशत कम
  • झाबुआ : 35 प्रतिशत कम
  • उज्जैन : 28 प्रतिशत कम
  • इंदौर: 27 प्रतिशत कम
  • शाजापुर : 27 प्रतिशत कम
  • मंदसौर: 18 प्रतिशत कम
  • बड़वानी: 15 प्रतिशत कम
  • देवास : 11 प्रतिशत कम

नोट: यह वर्षा के आंकड़े शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के है।

यह भी पढ़ें- मानसून सीजन में बढ़ा डेंगू का खतरा, कूलर, गमले, टूटे बर्तन, टायर में पानी जमा ना होने दें

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।