• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजा हत्याकांड : हो गया खुलासा, कौन है जितेंद्र रघुवंशी, जिसके अकाउंट से हुआ रुपयों का लेन-देन

Sonam Raghuvanshi: राजा रघुवंशी हत्याकांड में देवास के जितेंद्र रघुवंशी का नाम सामने आया है। राज कुशवाह के चार बैंक अकाउंट में लाखों रुपये का ट्रांजेक...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 11 Jun 2025 09:30:49 AM (IST)Updated Date: Wed, 11 Jun 2025 02:48:18 PM (IST)
राजा हत्याकांड : हो गया खुलासा, कौन है जितेंद्र रघुवंशी, जिसके अकाउंट से हुआ रुपयों का लेन-देन
राज कुशवाह और सोनम रघुवंशी की तस्वीर।

HighLights

  1. जितेंद्र रघुवंशी के नाम पर चार बैंक अकाउंट सामने आए थे।
  2. सोनम के भाई ने कहा कि जितेंद्र हमारी मौसी का लड़का है।
  3. गोविंद ने कहा कि हमारा कोई हवाला का काम नहीं है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर (Indore News)। राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब एक नया नाम सामने आया है, वो है देवास के जितेंद्र रघुवंशी का। सोनम रघुवंशी का प्रेमी राज कुशवाह हवाला का काम भी करता था। उसके द्वारा चार बैंक अकाउंट में लाखों रुपये का ट्रांजेक्शन मिला है। यह चारों अकाउंट जितेंद्र रघुवंशी के नाम पर है। सोनम के भाई गोविंद के अनुसार जितेंद्र उनकी मौसी का लड़का है। वो उनके ही गोडाउन में काम करता है, उसके अकाउंट हम ही संचालित करते हैं।

राज कुशवाह ही सोनम रघुवंशी के बिजनेस से संबंधित हर काम देखता था। वो ही रुपयों का लेन-देन भी करता था। इसी को लेकर सोनम और राज के बीच लगातार बात होती रहती थी।

आशंका है कि इसी में से 50 हजार रुपये राज कुशवाह ने अपने साथियों को दिए थे, जिसके बाद वो ट्रेन से शिलांग पहुंचे थे। इसमें सोनम के द्वारा रुपये दिलाने की भी आशंका जताई जा रही है।

naidunia_image

अब जितेंद्र रघुवंशी से पूछताछ पर होगा खुलासा

पुलिस ने जितेंद्र रघुवंशी से भी इस मामले में पूछताछ कर सकती है। आशंका है कि सोनम ने ही राज कुशवाह के जरिए लाखों रुपये हवाला के जरिए कही और भिजवाए हो।

राजा के भाई ने कहा- सोनम के परिवार के पास इतना धन कहां से आया

राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी से जब मीडिया ने हवाला और जितेंद्र रघुवंशी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि हो सकता है कि सोनम और उसका परिवार हवाला कारोबार में लिप्त हो। आखिर सोनम के परिवार के पास इतना धन कहां से आया। इस बात की जांच होना चाहिए।


राजा की मां ने कहा- सोनम का रिश्तेदार देवास में रहता है

देवास के जितेंद्र रघुवंशी को लेकर जब मीडिया ने राजा रघुवंशी की मां से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि सोनम का कोई रिश्तेदार देवास में रहता है। खुद की शादी से पहले वह देवास में अपने रिश्तेदार के यहां शादी में गई थी। उसने राजा से भी साथ चलने के लिए कहा था। तब राजा ने वहां जाने से इन्कार कर दिया था कि जब हमें निमंत्रण नहीं मिला तो कैसे जाएं। हो सकता है कि वो जितेंद्र रघुवंशी ही हो।

सामने आए ये सवाल

  • क्या राज कुशवाह के जरिए सोनम हवाला का कारोबार भी कर रही थी?
  • क्या सोनम ने कहीं और रुपये भिजवाने के लिए हवाला का सहारा लिया?
  • क्या सोनम हवाला के जरिए रुपये कहीं और भिजवाकर राज के साथ वहां शिफ्ट होने वाली थी?