• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Mandir Pran Pratishtha: इंदौर में ऑटोमोबाइल इंडस्‍ट्री में दिवाली जैसा माहौल, 30 प्रतिशत तक बढ़ी गाड़ियों की बुकिंग

Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के चलते इंदौर की ऑटोमोबाइल इंडस्‍ट्री में तेजी आई है और 22 जनवरी के लिए बड़ी संख्या मे...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Sun, 21 Jan 2024 09:59:41 AM (IST)Updated Date: Sun, 21 Jan 2024 09:59:41 AM (IST)
Ram Mandir Pran Pratishtha: इंदौर में ऑटोमोबाइल इंडस्‍ट्री में दिवाली जैसा माहौल, 30 प्रतिशत तक बढ़ी गाड़ियों की बुकिंग
इंदौर में वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी

HighLights

  1. इंदौर में 22 जनवरी के लिए हो रही वाहनों की बुकिंग
  2. दो पहिया वाहन में 20 से 30 प्रतिशत बुकिंग बढ़ी
  3. चार पहिया वाहनों की बुकिंग में 17 से 18 प्रतिशत बढ़ोतरी

Ram Mandir Pran Pratishtha नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन को शुभ मानते हुए गाड़ियों की बुकिंग में भी तेजी आई है। सभी शोरूम पर इन दिनों लोग चार पहिया और दो पहिया वाहनों के लिए पहुंच रहे हैं। ज्यादातर शोरूम पर बड़ी संख्या में गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी है, वहीं कई लोग गाड़ियों को देखने भी पहुंच रहे हैं। ग्राहक 22 जनवरी को ही अपनी गाड़ी की डिलीवरी मांग रहे हैं। जिन लोगों ने पहले की बुकिंग करवाई थी, अब वे भी 22 को ही गाड़ी घर ले जाना चाहते हैं।

बुकिंग में इतनी हुई बढ़ोतरी

श्याम टाटा कार्स के डायरेक्टर विशाल पमनानी ने बताया कि इस समय गाड़ियों को लेकर वैसी ही डिमांड आ रही है, जैसे दीपावली के समय आती है। ग्राहक अपनी पसंदीदा गाड़ी को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन ही घर ले जाना चाहते हैं। इसके लिए अभी दो पहिया वाहन में 20 से 30 प्रतिशत बुकिंग बढ़ी है, जबकि चार पहिया वाहनों की बुकिंग में 17 से 18 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।


राज सुजुकी के दीपक चौधरी ने बताया कि दो पहिया वाहन की बुकिंग में काफी तेजी देखने को मिल रही है। अभी तक करीब 22 स्कूटरों की बुकिंग हमारे शोरूम पर हो चुकी है। सभी गाड़ियां 22 जनवरी को ही अपने घर ले जाएंगे। उम्मीद है कि प्राण प्रतिष्ठा के समय तक गाड़ियों की संख्या और भी बढ़ जाएगी।

बाजार में दिवाली जैसी तेजी

देवास नाका स्थित सक्सेस ऑटोमोबाइल के सेल्स हेड वीरेंद्र राजपूत ने बताया कि अभी तक फाक्सवैगन की 15 वर्ट्स और टाइगन गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी है। सभी गाड़ियां की डिलेवरी 22 जनवरी को ही करनी है। ज्यादातर ऐसा दीवाली और अन्य शुभ अवसरों पर देखने को मिलता है। बाजार में वैसी ही तेजी श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन भी देखने को मिल रही है।