• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में किसान से 1.25 करोड़ की ठगी... RBI अफसर बनकर ऐंठे पैसे, पंजाब जेल से पुलिस ने दबोचा

बीमा और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अफसर बनकर देशभर में ठगी करने वाले हाईप्रोफाइल ठग को पलासिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित पंजाब की बरनाला जेल में बंद थे।

By Mukesh MangalEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 06:56:18 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 06:56:18 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इंदौर में किसान से 1.25 करोड़ की ठगी... RBI अफसर बनकर ऐंठे पैसे, पंजाब जेल से पुलिस ने दबोचा
इंदौर में किसान से 1.25 करोड़ की ठगी

HighLights

  1. पुलिस ने पंजाब की बरनाला जेल से दो ठगों को रिमांड पर लिया
  2. किसान से RBI अफसर बनकर सवा करोड़ रुपये की ठगी की थी
  3. फर्जी दस्तावेज और RTGS के जरिए खातों में ट्रांसफर कराए पैसे

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बीमा और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अफसर बनकर देशभर में ठगी करने वाले हाईप्रोफाइल ठग को पलासिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित पंजाब की बरनाला जेल में बंद थे। उनके विरुद्ध किसान से सवा करोड़ रुपये की ठगी का केस पंजीबद्ध हुआ है। पुलिस ने आरोपितों को रिमांड पर ले लिया है।

अजय सक्सेना और पुरुषोत्तम सिंह बनकर किया था कॉल

टीआई सुरेंद्र सिंह के मुताबिक दो वर्ष पूर्व रघुवीर सिंह राठौर की शिकायत पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपित सीएस रामकुमार उर्फ शिवेश्वर पांडे और चंदन कुमार उर्फ कमल पटनायक को गिरफ्तार किया है।

टीआई के मुताबिक किसान रघुवीर ने पुलिस को बताया कि आरोपितों ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का अफसर बनकर अजय सक्सेना और पुरुषोत्तम सिंह के नाम से कॉल लगाया था। आरोपितों ने बैंक का मिसलेनियस फंड का करोड़ों रुपये दिलाने का झांसा दिया था।


अलग-अलग बहानों से खातों में जमा कराए सवा करोड़

आरोपितों ने अकाउंट अपडेट, आरटीजीएस, फाइल कोलेजिमा, फाइल ओपन, नोटिफिकेशन, फंड ट्रांसफर, गारंटर सुरक्षा, इनकम टैक्स, आरबीआई की अनुमति, बीमा पॉलिसी सहित अलग-अलग बहानों से पूजा कुमारी, अजय सक्सेना के खातों में 1 करोड़ 25 लाख रुपये जमा करवा लिए थे। आरोपितों ने फर्जी पेपर बनाकर भेजे और आरटीजीएस और एनईएफटी से रुपये ले लिए।

फरियादी ने पलासिया थाना में भी शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसी बीच आरोपितों को पंजाब पुलिस ने फर्जीवाड़ा में गिरफ्तार कर लिया था। फरियादी पंजाब पुलिस से मिला और कोर्ट में परिवाद दायर कर केस दर्ज करवाया। पलासिया पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपितों को पंजाब से रिमांड पर ले लिया।

यह भी पढ़ें- MP में आबकारी विभाग और शराब माफिया का बेखौफ गठजोड़, डिप्टी CM के पूर्व OSD समेत कई सवालों के घेरे में

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।