• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

दोस्तों के साथ चाय पीने गई छात्रा की चोरी-छिपे बनाई रील्स, पोस्ट होते ही आने लगे भद्दे कमेंट, आरोपी गिरफ्तार

इंस्टीट्यूट के बाद दोस्तों के साथ घूमने निकली छात्रा का एक युवक ने कथित तौर पर बिना अनुमति वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर ...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 07 Oct 2026 06:26:11 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 Oct 2026 06:26:11 PM (IST)
दोस्तों के साथ चाय पीने गई छात्रा की चोरी-छिपे बनाई रील्स, पोस्ट होते ही आने लगे भद्दे कमेंट, आरोपी गिरफ्तार
दोस्तों के साथ चाय पीने गई छात्रा की चोरी-छिपे बनाई रील्स

HighLights

  1. इंदौर के तुकोगंज में बिना अनुमति युवती का बनाया वीडियो
  2. सोशल मीडिया पर पोस्ट करने और भद्दे कमेंट्स के बाद शिकायत
  3. पुलिस ने आरोपी शाहबाज को किया गिरफ्तार, मोबाइल जब्त

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंस्टीट्यूट के बाद दोस्तों के साथ घूमने निकली छात्रा का एक युवक ने कथित तौर पर बिना अनुमति वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद उस पर भद्दे कमेंट आने लगे। इससे परेशान छात्रा ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने निजता भंग करने के मामले में आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

चाय की दुकान पर बनाया गया था वीडियो

तुकोगंज पुलिस के अनुसार छात्रा इंद्रप्रस्थ टावर के पास चाय की दुकान पर खड़ी थी, तभी आरोपित शाहबाज ने उसका वीडियो बना लिया। छात्रा को इसकी जानकारी तब हुई, जब उसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड हो गया और उस पर आपत्तिजनक कमेंट आने लगे।


शिकायत के बाद आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज

छात्रा ने मंगलवार को पुलिस को शिकायत दी। उसने पुलिस को बताया कि उसकी अनुमति के बिना वीडियो बनाया गया और इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित शाहबाज के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

मोबाइल जब्त, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि वीडियो किस इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया था और उसे कितने लोगों तक पहुंचाया गया। पुलिस ने आरोपित के मोबाइल की भी जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- पूर्व IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड: 7 दिन बाद भी हत्यारा फरार, 4 राज्यों में तलाश और सड़कों पर लगेंगे पोस्टर