• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

उज्जैन के सेवाधाम आश्रम में 17 दिव्यांग बच्चों की मौत के मामले में रिपोर्ट पेश, अगले सप्ताह होगी कोर्ट में सुनवाई

उज्जैन के सेवाधाम आश्रम में 17 दिव्यांग बच्चों की मौत के मामले को लेकर हाई कोर्ट में चल रही याचिका में न्यायमित्र और शासन ने अपनी-अपनी रिपोर्ट पेश कर ...और पढ़ें

By Kuldeep BhawsarEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 16 Jul 2026 10:52:27 AM (IST)Updated Date: Thu, 16 Jul 2026 10:52:27 AM (IST)
उज्जैन के सेवाधाम आश्रम में 17 दिव्यांग बच्चों की मौत के मामले में रिपोर्ट पेश, अगले सप्ताह होगी कोर्ट में सुनवाई
कोर्ट ने मांगा जवाब। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. न्यायमित्र और शासन ने अपनी-अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है
  2. दोनों ही में सेवाधाम आश्रम को क्लीनचिट दे दी गई है
  3. कोर्ट ने न्यायमित्र की रिपोर्ट पर शासन से जवाब मांगा है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। उज्जैन के सेवाधाम आश्रम में 17 दिव्यांग बच्चों की मौत के मामले को लेकर हाई कोर्ट में चल रही याचिका में न्यायमित्र और शासन ने अपनी-अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है। दोनों ही में सेवाधाम आश्रम को क्लीनचिट दे दी गई है। कोर्ट ने न्यायमित्र की रिपोर्ट पर शासन से जवाब मांगा है। मामले में अगले सप्ताह दोबारा सुनवाई होगी।

इंदौर के युगपुरुष आश्रम से उज्जैन के सेवाधाम आश्रम भेजे गए दिव्यांग बच्चों में से 17 की मृत्यु के बाद हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर सुनवाई शुरू की है। कोर्ट ने मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता अमित अग्रवाल को न्यायमित्र नियुक्त किया है। उन्होंने स्वयं सेवाधाम आश्रम का दौरा कर रिपोर्ट तैयार की है।


इसमें आश्रम की व्यवस्थाओं को बेहतर बताया है। मामले में शासन की ओर से प्रस्तुत रिपोर्ट में बच्चों की मौत के लिए आश्रम या वहां के कर्मचारियों को दोषी नहीं माना है। बुधवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि शासन ने अब तक आश्रम को दवाएं उपलब्ध नहीं कराई हैं।

यह भी बताया गया कि आश्रम में बच्चों की जांच की सिर्फ औपचारिकता पूरी की जाती है। इस पर कोर्ट ने कहा कि शासन न्यायमित्र की रिपोर्ट को लेकर अपना जवाब प्रस्तुत करे।

हिंदू महिला के घर में शराब पार्टी करते पकड़ा

इंदौर। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रेम नगर में एक घर से मुस्लिम व्यक्ति और उसके साथी को पकड़ कर पुलिस को सौंपा। जूनी इंदौर पुलिस ने केस दर्ज किया है। टीआइ अनिल गुप्ता के अनुसार आरोपित निसार मोहम्मद और तरुण मावरे को पकड़ा गया है। दोनों हिंदू को हिंदू महिला के घर से पकड़ा गया है। पुलिस ने आबकारी एक्ट और प्रतिबंधात्मक धारा में केस दर्ज किया है।

मप्र में सरकारी आदेश बेअसर, निजी बसों में दिव्यांगों को नहीं मिल रही 50% किराए की छूट; प्रताड़ना की शिकायतों के बाद आयुक्त सख्त