• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

छठ के बाद वापसी की राह मुश्किल, पटना-दिल्ली से इंदौर आने वाली ट्रेनों में 'नो रूम', वेटिंग की लंबी कतार

उत्तर भारत में छठ पर्व पर घर और परिवार के बीच पहुंचने वालों की बहुत ज्यादा भीड़ है। पहले यात्रियों घर पहुंचने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी और वापस लौटने के लिए ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है।

By Pranay ChouhanEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 08:06:29 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 08:06:29 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छठ के बाद वापसी की राह मुश्किल, पटना-दिल्ली से इंदौर आने वाली ट्रेनों में 'नो रूम', वेटिंग की लंबी कतार
पटना-दिल्ली से इंदौर आने वाली ट्रेनों में 'नो रूम' (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. पटना-दिल्ली से इंदौर आने वाली ट्रेनों में 'नो रूम', वेटिंग की लंबी कतार
  2. स्लीपर से फर्स्ट एसी तक लंबी वेटिंग, फ्लाइट और बसों का सहारा ले रहे यात्री
  3. बिहार और बड़े शहरों से एमपी आने वाली ट्रेनों में रिग्रेट, कंफर्म टिकट के लिए जद्दोजहद

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। उत्तर भारत में छठ पर्व पर घर और परिवार के बीच पहुंचने वालों की बहुत ज्यादा भीड़ है। पहले यात्रियों घर पहुंचने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी और वापस लौटने के लिए ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। स्लीपर, थर्ड-ई, थर्ड-एसी, सैकंड एसी और फस्र्ट एसी में वेटिंग की स्थिति बनी हुई है। कई तारीखों पर तो प्रमुख ट्रेनों में रिग्रेट की स्थिति बनी हुई है।

केवल इंदौर ही नहीं, उज्जैन, भोपाल, नागदा और खंडवा जैसे आसपास के शहरों तक बिहार से आने वाली ट्रेनों में यात्रियों को सीट के लिए जद्दोजहद करना पड़ रही है। दीपावली का त्योहार बीतने के बाद अब दूसरे शहरों में कामकाज और पढ़ाई के लिए रहने वाले लोग घर लौटने की तैयारी में हैं।


यह भी पढ़ें- रेलवे यात्रियों के लिए अलर्ट! झांसी में काम के चलते ग्वालियर-बरौनी समेत कई 58 ट्रेनों के बदले रूट

हालांकि, वापसी का यात्रा उनके लिए आसान नहीं है। पटना, दिल्ली, मुंबई और पुणे जैसे प्रमुख शहरों से इंदौर आने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग के कारण यात्रियों को कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही है। ऐसे में यात्रियों को अपनी यात्रा की तारीख बदलने या दूसरे साधनों फ्लाइट या बस का विकल्प तलाशने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

इंदौर आने वाली ट्रेनों की स्थिति

पटना-इंदौर एक्सप्रेस

13 नवंबर : स्लीपर-34, थर्ड ई-14, थर्ड ए-17, सेकेंड एसी-13, फस्ट एसी-5

16 नवंबर : स्लीपर-74, थर्ड ई-37, थर्ड ए-55, सेकेंड एसी-30, फस्ट एसी-10

18 नवंबर : स्लीपर-रिग्रेट, थर्ड ई-रिग्रेट, थर्ड ए-111, सेकेंड एसी-44, फस्ट एसी-22

दानापुर-डा. अंबेडकर नगर (महू) एक्सप्रेस

13 नवंबर : स्लीपर-24, थर्ड ई-24, थर्ड ए-72, सेकेंड एसी-12, फस्ट एसी-1

अजीमाबाद एक्सप्रेस ; पटना से नागदा

13 नवंबर : स्लीपर-27, थर्ड ई-15, थर्ड ए-27, सेकेंड एसी-10

गुवाहाटी ओखा एक्सप्रेस ; गुवाहाटी से ओखा तक

17 नवंबर : स्लीपर-रिग्रेट, थर्ड ई-रिग्रेट, थर्ड ए-रिग्रेट

पटना अहमदाबाद एक्सप्रेस ; पटना से अहमदाबाद

17 नवंबर : स्लीपर-96, थर्ड ई-रिग्रेट, थर्ड ए-रिग्रेट

दिल्ली-इंदौर एक्सप्रेस

12 नवंबर : स्लीपर-80, थर्ड ई-28, थर्ड ए-33, सेकेंड एसी-35, फस्ट एसी-10

13 नवंबर : स्लीपर-113, थर्ड ई-35, थर्ड ए-100, सेकेंड एसी-32, फस्ट एसी-21

14 नवंबर : स्लीपर-112, थर्ड ई-30, थर्ड ए-53, सेकेंड एसी-41, फस्ट एसी-12

15 नवंबर : स्लीपर-88, थर्ड ई-28, थर्ड ए-69, सेकेंड एसी-40, फस्ट एसी-13

मुंबई-इंदौर एक्सप्रेस

12 नवंबर : स्लीपर-123, थर्ड ई-43, थर्ड ए-93, सेकेंड एसी-33, फस्ट एसी-9

13 नवंबर : स्लीपर-125, थर्ड ई-51, थर्ड ए-71, सेकेंड एसी-52, फस्ट एसी-9

14 नवंबर : स्लीपर-125, थर्ड ई-36, थर्ड ए-66, सेकेंड एसी-29, फस्ट एसी-12

15 नवंबर : रिग्रेट, थर्ड ई-46, थर्ड ए-59, सेकेंड एसी-35, फस्ट एसी-15

पूना-इंदौर एक्सप्रेस

12 नवंबर : स्लीपर-111, थर्ड ए-75, सेकेंड एसी-23, फस्ट एसी-6

13 नवंबर : स्लीपर-95, थर्ड ए-96, सेकेंड एसी-31, फस्ट एसी-13

14 नवंबर : रिग्रेट, थर्ड ए-97, सेकेंड एसी-31, फस्ट एसी-13

15 नवंबर : रिग्रेट, थर्ड ए-115, सेकेंड एसी-रिग्रेट, फस्ट एसी-10

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।