• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Railway: रीवा-महू स्पेशल ट्रेन 27 सितंबर से होगी शुरू, भोपाल, जबलपुर, कटनी का रहेगा रूट

Rewa Mhow Special Train: रीवा-महू स्पेशल ट्रेन 27 सितंबर से शुरू होगी, जो दोनों दिशाओं में पांच-पांच फेरे लगाएगी। यह ट्रेन रीवा से शनिवार को रात 10:20...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 28 Aug 2025 01:57:09 PM (IST)Updated Date: Thu, 28 Aug 2025 02:03:17 PM (IST)
Indian Railway: रीवा-महू स्पेशल ट्रेन 27 सितंबर से होगी शुरू, भोपाल, जबलपुर, कटनी का रहेगा रूट
स्पेशल ट्रेन चलने से त्योहारों के दौरान यात्रियों को मिलेगी राहत। फाइल फोटो

HighLights

  1. महू-रीवा स्पेशल ट्रेन में टिकटों की बुकिंग 28 अगस्त से शुरू होगी।
  2. सेकंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनामी, स्लीपर सामान्य श्रेणी कोच।
  3. इस रूट पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चलेगी ट्रेन।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखकर और त्योहारी सीजन के दौरान ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए रीवा-महू (डॉ. आंबेडकर नगर) स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में पांच-पांच फेरे लगाएगी। रीवा-महू स्पेशल 27 सितंबर से 25 अक्टूबर तक रीवा से प्रति शनिवार को चलेगी। ट्रेन शनिवार को रीवा से रात 10.20 बजे चलकर रविवार दोपहर 3.05 बजे महू पहुंचेगी।

ट्रेन रविवार सुबह सीहोर 10.05 बजे, शुजालपुर 11.05 बजे, मक्सी 11.50 बजे, देवास दोपहर 1.21 बजे व इंदौर दोपहर 2.15 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में महू-रीवा स्पेशल 28 सितंबर से 26 अक्टूबर तक प्रति रविवार को चलेगी। ट्रेन महू से रविवार रात 9.20 बजे चलेगी और सोमवार दोपहर 1.30 बजे रीवा पहुंचेगी। ट्रेन इंदौर रात 9.45 बजे, देवास 10.30 बजे, मक्सी 11.30 बजे, शुजालपुर 12.25 बजे व सीहोर 1.12 बजे पहुंचेगी।


naidunia_image

इन स्टेशनों पर दिया जाएगा ठहराव

इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, भोपाल, संत हिरदाराम नगर, सीहोर, शुजालपुर, मक्सी, देवास एवं इंदौर रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन सेकंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनामी, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी कोच के साथ चलेगी। महू-रीवा स्पेशल ट्रेन में टिकटों की बुकिंग 28 अगस्त से सभी यात्री आरक्षण केंद्रों एवं आईआरसीटीसी वेबसाइट पर आरंभ होगी।