• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में सड़क पर गुंडागर्दी... कट मारने पर स्कूटर सवारों की बेरहमी से पिटाई, पुलिस ने अपहरण के आरोपियों का निकाला जुलूस

बुधवार को घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ तो पुलिस सतर्क हुई और पीड़ितों को ढूंढा गया। हालांकि युवकों ने रिपोर्ट से इनकार कर दिया। पि...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 06 May 2026 09:00:30 PM (IST)Updated Date: Wed, 06 May 2026 09:00:30 PM (IST)
इंदौर में सड़क पर गुंडागर्दी... कट मारने पर स्कूटर सवारों की बेरहमी से पिटाई, पुलिस ने अपहरण के आरोपियों का निकाला जुलूस
इंदौर में सड़क पर गुंडागर्दी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कट मारने पर गुस्सा ड्राइवर और एजेंट स्कूटर सवारों पर डंडा लेकर टूट पड़े। दोनों को जमीन पर गिरा कर बेरहमी से पीटा गया। बुधवार को घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ तो पुलिस सतर्क हुई और पीड़ितों को ढूंढा गया। हालांकि युवकों ने रिपोर्ट से इनकार कर दिया। पिटाई करने वालों को हिरासत में लिया गया है।

मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष और डंडे से पिटाई

घटना सरवटे बस स्टैंड के समीप की बताई जा रही है। स्कूटर सवारों की ऑटो रिक्शा से टक्कर हो गई थी। उनकी चालक से बहस हुई और एक ने चालक को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद तो युवकों की शामत ही आ गई। चालक और उसके साथी आ गए और युवकों को जमकर पीटा गया। पीट-पीटकर डंडे तक तोड़ डाले। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित होने पर छोटी ग्वालटोली पुलिस ने आरोपित और फरियादियों को ढूंढना शुरू किया।


ऑटो रिक्शा को कट मारने पर बढ़ा विवाद

टीआइ संजू कामले के अनुसार ऑटो रिक्शा को कट मारने पर विवाद बढ़ गया था। इसके बाद उसके परिचित आ गए और युवकों की पिटाई कर दी। पुलिस ने मारपीट करने वालों को हिरासत में ले लिया है। युवकों द्वारा शिकायत दर्ज न कराने के बावजूद पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर त्वरित संज्ञान लिया और दोषियों पर शिकंजा कसा।

अपहरण के आरोपितों का बस स्टैंड पर निकाला जुलूस

सरवटे बस स्टैंड पर युवक का अपहरण करने वाले आरोपितों को छोटी ग्वालटोली पुलिस हथकड़ी में बस स्टैंड पर ले गई। आरोपितों का जुलूस निकाला और माफी मंगवाई। टीआइ के अनुसार एजेंट आकाश सिलावट का आरोपित विनय वर्मा, सन्नी उर्फ मनप्रीत सिंह और निखिल परमार ने अपहरण कर लिया था। आरोपितों ने आकाश के साथ मारपीट की और भोलाराम उस्ताद मार्ग की ओर ले गए।

यह भी पढ़ें- रतलाम में वाहन खड़ा करने के विवाद में भाई-बहन पर चाकू से हमला, दो से चाकू जब्त