• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर सनातन क्रिकेट लीग: देवकीनंदन ठाकुर से मिलवाने और VIP पास के नाम पर मांग रहे पैसे, पुलिस ने शुरू की जांच

इंदौर में आयोजित सनातन क्रिकेट लीग में भी साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को शिकार बनाने और ठगी करने का प्रयास किया जा रहा है।

By Mukesh MangalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 15 Mar 2026 10:27:43 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Mar 2026 10:27:43 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इंदौर सनातन क्रिकेट लीग: देवकीनंदन ठाकुर से मिलवाने और VIP पास के नाम पर मांग रहे पैसे, पुलिस ने शुरू की जांच
सनातन क्रिकेट लीग पर साइबर ठगों की नजर। (AI से जेनरेट की गई इमेज)

HighLights

  1. सनातन क्रिकेट लीग पर साइबर ठगों की नजर
  2. क्रिकेट के उत्साह के बीच धोखाधड़ी का खेल
  3. क्रिकेट लीग के शौकीनों को झांसा दे रहे ठग

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में आयोजित सनातन क्रिकेट लीग में भी साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को शिकार बनाने और ठगी करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए संयोगितागंज पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें जांच में जुट गई हैं। पुलिस ने कई संदिग्ध आईडी को चिन्हित कर जांच के दायरे में लिया है।

वीआईपी पास और संतों से मुलाकात का झांसा

अपराध शाखा के एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के अनुसार, इस लीग का आयोजन प्रसिद्ध कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर द्वारा किया जा रहा है। आयोजन में कई प्रतिष्ठित संत और कथा वाचक शामिल हुए हैं, जिसे लेकर धर्म प्रेमियों और क्रिकेट के शौकीनों में भारी उत्साह है। इसी उत्साह का फायदा उठाते हुए ठग सक्रिय हुए हैं। जानकारी मिली है कि कुछ लोग वीआईपी पास दिलाने और देवकीनंदन ठाकुर से व्यक्तिगत मुलाकात करवाने का झांसा देकर लोगों से अवैध रूप से रुपयों की मांग कर रहे हैं।


यह भी पढ़ें- इंदौरवासियों के लिए राहत, सभी 106 गैस एजेंसियों पर सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक, एक ही दिन में 24,450 की हुई होम डिलीवरी

सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर

पुलिस अब इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप पर प्रसारित हो रहे संदिग्ध संदेशों की बारीकी से जांच कर रही है। कई लोगों ने शिकायत की है कि ठग वीआईपी पास का हवाला देकर उनसे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने को कह रहे हैं। एडिशनल डीसीपी ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी झांसे में न आएं और किसी भी अनजान व्यक्ति को पास या मुलाकात के नाम पर भुगतान न करें।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।