• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore News: हिंदू युवक को "सर तन से जुदा" की धमकी, संगठन ने किया थाने का घेराव

बेटमा के समीप दौलताबाद निवासी रविदास समाज के युवक को कुछ मुस्लिम युवकों द्वारा सर तन से जुदा की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के विरोध ...और पढ़ें

By Harshal GehlotEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Mon, 25 Aug 2025 11:16:57 PM (IST)Updated Date: Mon, 25 Aug 2025 11:16:57 PM (IST)
Indore News: हिंदू युवक को "सर तन से जुदा" की धमकी, संगठन ने किया थाने का घेराव
मुस्लिम युवकों द्वारा "सर तन से जुदा" की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है

HighLights

  1. मुस्लिम युवकों द्वारा "सर तन से जुदा" की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है
  2. इस घटना के विरोध में मंगलवार को हिंदू समाज ने थाने का घेराव किया
  3. सभी आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है

बेटमा (इंदौर), नईदुनिया। बेटमा के समीप दौलताबाद निवासी रविदास समाज के युवक को कुछ मुस्लिम युवकों द्वारा "सर तन से जुदा" की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के विरोध में मंगलवार को हिंदू समाज ने थाने का घेराव किया।

युवक विकास चौहान ने एक मौलाना के बयान का वीडियो अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर लगाया था। इसके बाद आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार ने घटना की जानकारी अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार को दी। इसके बाद सकल हिंदू समाज ने मुख्य चौराहे पर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली निकाली और थाने पहुंचकर नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की।


इन लोगों के खिलाफ एफआईआर

थाने में दी गई शिकायत में जावेद खान, सलीम शाह, मोनू खान, इस्तकार खान, सलीम खान, अनवर खान, सगीर खान, रज्जाक खान, वसीम खान, जावेद मंसूरी और भोलू शाह के नाम शामिल हैं। आरोप है कि इन लोगों ने युवक की तस्वीर अपने स्टेटस पर लगाकर "सर तन से जुदा" गाना भी लगाया था।

एसडीओपी संघप्रिय सम्राट और थाना प्रभारी मीणा कर्णावत ने बताया कि सभी आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उनकी तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें- Indore में बखौफ लुटेरे... हथियारबंद 12 बदमाशों ने बुजुर्ग को बंधक बनाकर की डकैती