Shiv Temple in MP: चमत्कारी माना जाता है जावद का कल्यानेश्वर महादेव मंदिर
पुराने लोगों के अनुसार यह मंदिर कई वर्षो पुराना है। इस मंदिर में अतिप्राचीन मूर्तियां भी विराजित है। ...और पढ़ें
By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Thu, 20 Jul 2023 07:27:03 PM (IST)Updated Date: Thu, 20 Jul 2023 08:22:28 PM (IST)

जावद। नगर के अतिप्राचीन मंदिर लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर की परिक्रमा पर स्तिथ कल्यानेश्वर महादेव मंदिर स्थित है। यह मंदिर कई वर्षो पुराना है। मंदिर में रोजाना सैकड़ों लोग पहुंचते हैं। सावन माह मे यहां विशेष पूजा अर्चना भक्तों द्वारा की जाती है।
मंदिर का यह है इतिहास
पुराने लोगों के अनुसार यह मंदिर कई वर्षो पुराना है। इस मंदिर में अतिप्राचीन मूर्तियां भी विराजित है। इस मंदिर की स्थापना लगभग 400 साल पूर्व की गई थी। महादेव मंदिर मे भगवान भोलेनाथ का चमत्कारी शिवलिंग है। यहां पर श्रद्धालुओं की मन्नत पूरी होती है।
सावन माह प्रति सोमवार को यहां पर मंदिर में विशेष साज-सज्जा व भगवान का अभिषेक कर पूजा-अर्चना कर महाआरती कर प्रसाद वितरित किया जाता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहा दर्शन करने आते है। सावन माह में कई वर्षो से निरंतर यहां भक्तों द्वारा भगवान शिव का अभिषेक किया जाता है मंदिर में कई धार्मिक आयोजन होते है।
-
इनका कहना
हमारे परिवार की छहटी पीढ़ीयां भगवान की पूजा करती आ रही है। यह मंदिर बहुत चमत्कारी है। इन दिनों सावन माह चल रहा है। इस कारण मंदिर में रोजाना श्रद्धालु दूध, दही, घी सहित अन्य सामग्री से अभिषेक करते है। साथ ही रूद्राभिषेक भी किया जाता है। प्रतिदिन सुबह-शाम को आरती होती है। सुबह 4.30 से रात्रि नौ बजे तक मंदिर को खुला रखा जाता है। सावन माह में मंदिर में स्थित भोलेनाथ का श्रृंगार होता है।
विजेश पराशर, पुजारी
सालों से मंदिर से जुड़े
सालों से इसी मंदिर से जुड़े हुए हैं। जब तक जीवन है भगवान कल्यानेश्वर महादेव पर विश्वास है। आपने कई शिवालयों मे दर्शन करने गऐ होंगे पर इस मंदिर मे स्थित शिवलिंग आकर्षक का केंद्र है। यहां पर जो भी मन्नत सच्चे मन से मांगी जाती है वो पूरी होती है। सावन के प्रति सोमवार को आस-पास क्षेत्र की धर्मप्रेमी जनता भी यहां दर्शन करने आती है।
कमलकिशोर भूतड़ा, भक्त।