• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर मर्डर मिस्ट्री: 'जल्दी आ, सबक सिखाना है' - पिता के एक फोन पर बेटे ने पड़ोसी इंजीनियर को कार से रौंदा

शिव वाटिका (एमआर-11) पर हुई घटना ने सनसनी फैला दी है। मामूली विवाद महिला की हत्या का कारण बन गया। पूछताछ में पता चला पिता-पुत्र झगड़े की नियत से ही आए...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 26 Mar 2026 08:00:27 PM (IST)Updated Date: Thu, 26 Mar 2026 08:01:28 PM (IST)
इंदौर मर्डर मिस्ट्री: 'जल्दी आ, सबक सिखाना है' - पिता के एक फोन पर बेटे ने पड़ोसी इंजीनियर को कार से रौंदा
इंदौर मर्डर मिस्ट्री: पिता के एक फोन पर बेटे ने पड़ोसी इंजीनियर को कार से रौंदा

HighLights

  1. झगड़े की नियत से आए पिता ने बेटे को बुलाकर इंजीनियर को कुचलवाया
  2. पेंट हाउस में अवैध गतिविधियों और देर रात पार्टियों से परेशान थे रहवासी
  3. वारदात को अंजाम देकर सीधे थाने पहुंचा आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शिव वाटिका (एमआर-11) पर हुई घटना ने सनसनी फैला दी है। मामूली विवाद महिला की हत्या का कारण बन गया। पूछताछ में पता चला पिता-पुत्र झगड़े की नियत से ही आए थे। आरोपित कुलदीप ने रहवासियों के फ्लैट की लाइट बंद की और खड़ा हो गया। उसने बेटे मोहनीश को कॉल कर बुलाया और कहा कि "जल्दी आ, इन लोगों को सबक सिखाना है।" एसआई कैलाश मर्सकोले के अनुसार, मूलतः अयोध्या (उप्र) निवासी सौरभ पाठक 13 मार्च को ही फ्लैट में शिफ्ट हुए थे। सौरभ आईटी कंपनी में ग्रुप प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर पदस्थ हैं। जबलपुर निवासी शम्पा लीड कंसलटेंट के पद पर पदस्थ थीं। उनके दो बेटे श्रेष्ठ (11) और श्रेयांश (7) हैं।

एयर बीएनबी और नाइजीरियन युवतियों की आवाजाही

फ्लैट-मकान किराये पर देने वाले प्लेटफार्म एयर बीएनबी के माध्यम से युवक-युवतियां पेंट हाउस बुक कर देर रात पार्टी करते थे। कई बार नाइजीरियन युवतियों की आवाजाही होती थी। रहवासी इन गतिविधियों से परेशान हो चुके थे। बुधवार रात कुलदीप पत्नी चित्रा के साथ आया, तो रहवासियों को शक हुआ और लाइट बंद कर दी। गुस्से में कुलदीप ने रहवासियों के फ्लैट की लाइट बंद कर दी। सौरभ के अनुसार, बच्चे और माता-पिता को परेशान देख कर नीचे आया तो कुलदीप खड़ा हुआ था। रहवासी नवीन रघुवंशी, हर्षित माहेश्वरी, राहुल सिंह पंवार भी आ चुके थे। कुलदीप ने महिलाओं के साथ भी अभद्रता की और अपशब्दों का प्रयोग करने लगा।


कार से कुचलकर ली शम्पा की जान

कुलदीप के साथ हाथापाई भी होने लगी थी। कुछ महिलाओं ने पुलिस को कॉल लगाकर घटना के बारे में बताया। कुलदीप ने कॉल लगाकर मोहनीश को बुला लिया। वह कार (एमपी 09 सीई 7647) लेकर बाहर ही खड़ा हुआ था। मोहनीश ने पहले चौकीदार जितेंद्र की पत्नी रानू को टक्कर मारने की कोशिश की। राहुल के पैर पर भी कार चढ़ाने का प्रयास किया, मगर वह हट गया। इसके बाद गोल घुमाकर लाया और शम्पा को कुचल कर भाग गया।

पुलिस और पार्षद की भूमिका पर सवाल

घटना से रहवासियों में गुस्सा है। उनकी लसूड़िया पुलिस और पार्षद राकेश सोलंकी से भी नाराजगी है। रहवासी सुमित के अनुसार, पेंट हाउस में संचालित अवैध गतिविधियों की पुलिस को शिकायत की थी। क्षेत्रीय पार्षद राकेश सोलंकी और बिल्डर भरत बाहेती को भी बुलाया गया था। उनसे कहा था कि रहवासी क्षेत्र में व्यवसायिक उपयोग से परेशानी बढ़ रही है। पार्षद ने दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया, लेकिन गतिविधियों पर एक्शन नहीं लिया। उनके कारण विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और शम्पा की हत्या हो गई। चोरी की घटना के दौरान तो पुलिस को भी इस संबंध में शिकायत की गई थी।

वारदात के बाद सीधे थाने पहुंचा आरोपी

पुलिस ने मोहनीश और कुलदीप की गिरफ्तारी दर्शा दी है। मोहनीश तो खुद ही थाने पहुंचा था। बताते हैं कुलदीप के साथ मारपीट होने पर मोहनीश थाने जा रहा था। रहवासियों ने दोनों दरवाजे बंद कर दिए थे। उसने शम्पा की ओर कार बढ़ाई और टक्कर मारकर सीधे थाने पहुँच गया। शम्पा की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस ने मोहनीश को भी गिरफ्तार कर लिया। 'बेटा जल्दी आ सबक सिखाना है...' के आदेश पर शुरू हुई हाथापाई ने अंततः एक महिला की जान ले ली।

यह भी पढ़ें- इंदौर में बिजली बंद करने पर भड़का गुस्सा! 18 साल के छात्र ने पड़ोसी इंजीनियर को कुचला, CCTV में कैद वारदात