• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

उज्जैन में भीड़ बढ़ने पर इंदौर में रुकेंगे श्रद्धालु, प्रमुख मार्गों पर बनेंगे होल्डिंग एरिया और सेटेलाइट पार्किंग

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए आसपास के जिलों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।

By prem jatEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sun, 31 May 2026 10:58:40 PM (IST)Updated Date: Sun, 31 May 2026 10:58:40 PM (IST)
उज्जैन में भीड़ बढ़ने पर इंदौर में रुकेंगे श्रद्धालु, प्रमुख मार्गों पर बनेंगे होल्डिंग एरिया और सेटेलाइट पार्किंग
उज्जैन में भीड़ बढ़ने पर इंदौर में रुकेंगे श्रद्धालु( एआई फोटो)

HighLights

  1. भीड़ नियंत्रण के लिए इंदौर में होल्डिंग एरिया और सेटेलाइट पार्किंग विकसित होगी
  2. इंदौर-उज्जैन समेत प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं के ठहरने और भोजन की व्यवस्था रहेगी
  3. इंदौर और उज्जैन के बीच सड़क चौड़ीकरण और नई ग्रीनफील्ड सड़क का निर्माण जारी है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ 2028 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए आसपास के जिलों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इसी क्रम में इंदौर में भीड़ प्रबंधन के लिए होल्डिंग एरिया और सेटेलाइट पार्किंग विकसित की जाएगी।

सिंहस्थ के दौरान उज्जैन में भीड़ बढ़ने की स्थिति में श्रद्धालुओं को इंदौर के विभिन्न होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा। यहां उनके ठहरने, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था रहेगी। भीड़ का दबाव कम होने पर उन्हें आगे उज्जैन भेजा जाएगा।


सेटेलाइट पार्किंग विकसित करने की योजना

इंदौर-उज्जैन रोड, सांवेर, मांगलिया-उज्जैन रोड और शिप्रा-उज्जैन रोड पर होल्डिंग एरिया और सेटेलाइट पार्किंग विकसित करने की योजना है। इसके लिए शासकीय भूमि का चिन्हांकन किया जा रहा है। इन स्थानों पर पार्किंग, विश्राम और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि होल्डिंग एरिया और सेटेलाइट पार्किंग के लिए स्थानों का चयन शुरू कर दिया गया है। सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। उन्होंने बताया कि खंडवा रोड पर भी ऐसी व्यवस्था विकसित की जाएगी, ताकि ओंकारेश्वर में भीड़ बढ़ने की स्थिति में यात्रियों को नियंत्रित किया जा सके।

सड़क परियोजनाओं पर भी काम जारी

सिंहस्थ को देखते हुए इंदौर और उज्जैन के बीच सड़क संपर्क मजबूत किया जा रहा है। वर्तमान इंदौर-उज्जैन मार्ग को चार लेन से छह लेन में परिवर्तित किया जा रहा है, जिसका कार्य अगले वर्ष तक पूरा होने की संभावना है। इसके अलावा इंदौर से उज्जैन के बीच 48 किलोमीटर लंबी ग्रीनफील्ड सड़क भी बनाई जा रही है। यह सड़क पितृ पर्वत से उज्जैन तक विकसित की जाएगी। वहीं शिप्रा से उज्जैन को जोड़ने वाले सड़क मार्ग का निर्माण कार्य भी जारी है।

यह भी पढ़ें- भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म-6 पर सुरक्षा में सेंध, दीवार तोड़कर बना लिया रास्ता, बिना चेकिंग सीधे अंदर घुस रहे लोग