• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर जिले में एसआईआर में 4.47 लाख नाम कटे, अब बीएलओ करेंगे इनकी तलाश

SIR in Indore: अभियान में एसआईआर के दौरान हटाए गए मतदाताओं को केंद्र में रखा जाएगा। जिले के 3226 बूथों पर बीएलओ इन मतदाताओं की जानकारी के आधार पर उनसे...और पढ़ें

By prem jatEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 07:45:04 AM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 08:26:49 AM (IST)
इंदौर जिले में एसआईआर में 4.47 लाख नाम कटे, अब बीएलओ करेंगे इनकी तलाश
इंदौर जिले के सभी बूथों पर चलेगा अभियान, पात्र मिले तो दोबारा जुड़ेगा नाम। - प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. प्रारंभिक मतदाता सूची में मतदाता संख्या घटकर 24 लाख 20 हजार 171 रह गई
  2. एसआईआर के दौरान चार लाख 47 हजार 123 मतदाताओं के फार्म भरकर नहीं आए
  3. वहीं इंदौर जिले में एसआईआर के दौरान 66,825 मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से बाहर हुए चार लाख 47 हजार 123 मतदाताओं को फिर खोजा जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ऐसे मतदाताओं को सूची में वापस जोड़ने के लिए अभियान चलेगा।

जिले के 3226 बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) इन मतदाताओं तक पहुंचेंगे और उनका सत्यापन करेंगे। सत्यापन में पात्र पाए जाने वाले मतदाताओं के नाम दोबारा मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे। यानी एसआईआर में नाम कटने के बाद अब उन्हें सूची में वापस लाने की कवायद शुरू होगी।


दरअसल वर्ष 2025 अक्टूबर माह से एसआईआर की प्रक्रिया शुरू होने से पहले जिले में 28 लाख 67 हजार 294 मतदाता थे। एसआईआर के दौरान चार लाख 47 हजार 123 मतदाताओं के फार्म भरकर नहीं आए, यानी इनका नाम प्रारंभिक सूची में नहीं था। 23 दिसंबर 2025 को प्रकाशित प्रारंभिक मतदाता सूची में मतदाता संख्या घटकर 24 लाख 20 हजार 171 रह गई।

यानी एक झटके में लाखों नाम सूची से बाहर हो गए। एसआईआर के दौरान 66,825 मतदाताओं के नाम जोड़े गए। 21 फरवरी 2026 को अंतिम प्रकाशन में मतदाता संख्या 24 लाख 86 हजार 996 पहुंची। इसके बाद से अब तक जिले में 15,567 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए और वर्तमान में जिले में 25 लाख दो हजार 563 मतदाता हैं।

3226 बूथों पर होगी तलाश

अब नए अभियान में एसआईआर के दौरान हटाए गए मतदाताओं को केंद्र में रखा जाएगा। जिले के 3226 बूथों पर बीएलओ इन मतदाताओं की जानकारी के आधार पर उनसे संपर्क करेंगे। पात्र पाए जाने वाले मतदाताओं के नाम जोड़ने के बाद दावे-आपत्तियां भी बुलाई जाएंगी। आपत्तियों का निराकरण करने के बाद नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे।

इंदौर-5 में सबसे ज्यादा नाम बाहर हुए

एसआईआर के प्रारंभिक प्रकाशन में सबसे ज्यादा कमी इंदौर-5 में 87,591 मतदाताओं की रही। इसके बाद इंदौर-1 में 75,014 और इंदौर-2 में 72,969 मतदाताओं की संख्या घटी। वहीं सांवेर में 24,811 और महू में 27,673 मतदाताओं की कमी दर्ज हुई। अब इन्हीं हटे नामों में पात्र मतदाताओं को खोजकर सूची में वापस लाने की प्रक्रिया होगी।

पुरानी एसआईआर की जानकारी से मिलेगी छूट

विभिन्न कारणों से विलोपित किए गए मतदाताओं का नाम जोड़ने का एक और अवसर दिया जा रहा है। परिवर्तन वाले मतदान केंद्र, पुरानी और वर्तमान सूचियों के मिलान से तैयार सूची के आधार पर इनकी जांच की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि फार्म-6 के साथ लगाई जाने वाली घोषणा में 2003 की जानकारी देना अनिवार्य नहीं होगा। गैर-एसआईआर अवधि में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1960 के तहत निर्धारित प्रपत्रों का ही उपयोग होगा।

यह भी पढ़ें- SIR in Indore: पहले चरण में 4.47 लाख मतदाता के नाम हटे, दूसरे चरण में पांच हजार अपात्र

यह हैं आंकड़े

  • 28,67,294 मतदाता थे एसआईआर से पहले
  • 4,47,123 मतदाता एसआईआर में नहीं हुए शामिल
  • 24,20,171 मतदाता एसआईआर के बाद प्रारंभिक सूची में शामिल
  • 66,825 मतदाताओं के नाम एसआईआर अवधि में जोड़े गए
  • 24,86,996 मतदाता 21 फरवरी को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में शामिल
  • 15,567 मतदाताओं के नाम एसआईआर के बाद अब तक जुड़े
  • 25,02,563 मतदाता आज दिनांक तक सूची में शामिल