• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

अपराधी भाई को छुड़ाने थाने पहुंची बहन, ड्यूटी पर तैनात आरक्षक से की बदसलूकी, झूमाझटकी और वीडियो बनाने पर FIR

सराफा थाने के संतरी आरक्षक मनीष यादव ने रविवार को ज्योति चौधरी नाम की महिला के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा को लेकर एफआईआर दर्ज कराई है।

By Pranay ChouhanEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 28 Sep 2026 06:33:03 PM (IST)Updated Date: Mon, 28 Sep 2026 06:33:03 PM (IST)
अपराधी भाई को छुड़ाने थाने पहुंची बहन, ड्यूटी पर तैनात आरक्षक से की बदसलूकी, झूमाझटकी और वीडियो बनाने पर FIR
हवालात से जबरन भाई को ले जाने की जिद।

HighLights

  1. हवालात से जबरन भाई को ले जाने की जिद
  2. सराफा थाने में संतरी से हाथापाई की कोशिश
  3. प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में बंद था आरोपी वासु

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सराफा थाने में एक गुंडे को उसकी बहन छुड़ाने पहुंची। मामले में संतरी के साथ आरोपित की बहन ने झूमाझटकी कर दी। मामले की जानकारी अफसरों को लगी। हालांकि, इस मामले में अफसरों ने आरोपी पर एफआईआर दर्ज कराई है।

सराफा थाने के संतरी आरक्षक मनीष यादव ने रविवार को ज्योति चौधरी नाम की महिला के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा को लेकर एफआईआर दर्ज कराई है। मनीष यादव ने अपनी शिकायत में बताया कि 26 सितंबर को ज्योति ने आकर उनसे विवाद किया।


वीडियो बनाने और हाथापाई की कोशिश

मनीष ने बताया कि प्रतिबंधात्मक कार्रवाई को लेकर वासु चौधरी और सुमित भदौरिया को हवालात में रखा गया था। वासु को बाद में वरिष्ठ अफसरों के कहने पर मेडिकल के लिए भेजा गया था। मेडिकल से आने के बाद उसे वापस हवालात में डाला गया।

तब वहां ज्योति भी आ गई और वासु को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगी। यहां वह मनीष से बहस शुरू कर विवाद करने लगी। वह जबरन मोबाइल निकालकर मनीष का वीडियो बनाने लगी।

धमकी देने वाली महिला के खिलाफ मामला दर्ज

इस दौरान थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने वीडियो बनाने से ज्योति को रोका तो वह नहीं मानी। ज्योति ने इस दौरान मनीष को धमकी भी दी कि अगर उसकी बात नहीं मानी, तो वह उसे मारेगी। उसने ड्यूटी के दौरान हाथापाई की भी कोशिश की।

यह भी पढ़ें- भोपाल-इंदौर से मिलेगी डायरेक्ट इंटरनेशनल फ्लाइट! शारजाह और बैंकॉक के लिए शुरू होगी विमान सेवा

बाद में ज्योति की हरकतों को लेकर वरिष्ठ अफसरों को भी जानकारी दी गई। मामले में ज्योति के खिलाफ पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने की धारा में एफआईआर दर्ज की है।