
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : अर्जुन बड़ौद, रालामंडल और एमआर-10 के बाद अब इंदौर-देवास राजमार्ग पर रसूलपुर जंक्शन पर फ्लाइओवर बनाया जा रहा है। सिक्स लेन इस फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हो चुका है, जिस पर 31 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
सड़क दुर्घटनाओं और बढ़ते यातायात के दबाव को कम करना है। अधिकारियों के मुताबिक अभी वाहन चालकों को जंक्शन पर बार-बार रुकना पड़ता है। फ्लाइओवर से वाहन चालकों को इस समस्या से राहत मिलेगी।
रसूलपुर जंक्शन पर 1.13 किलोमीटर लंबे छह लेन फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। फ्लाईओवर के अलावा मार्ग पर व्हीकुलर अंडरपास, एप्रोच रोड और सर्विस रोड व स्लिप रोड भी बनाया जाएगा। इससे राजमार्ग पर चलने वाले वाहनों और जंक्शन से आने-जाने वालों को अलग-अलग रास्ता रहेगा।
अभी राजमार्ग पर चालकों को बार-बार अन्य वाहनों के बीच से निकलना पड़ता है। इसके चलते क्षेत्र में यातायात काफी प्रभावित होता है। यहां तक कि वाहनों को कई बार रुकना पड़ता है। रसूलपुर जंक्शन बनने से यह समस्या दूर होगी। साथ ही जंक्शन पर मुड़ने और दूसरी दिशा से आने वाले वाहनों के बीच टकराव की आशंका भी कम होगी।
एनएचएआइ ने राजमार्ग पर दुर्घटना संभावित स्थानों (ब्लैकस्पाट) को सुधारने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे स्थानों की पहचान कर वहां दुर्घटनाओं के कारणों का अध्ययन किया जाता है। इसके बाद सड़क की बनावट, यातायात का दबाव और आसपास के रास्तों की जरूरत के अनुसार सुधार किए जाते हैं।
एनएचएआइ के अधिकारियों के मुताबिक इंदौर-देवास बायपास पर इन सुधार कार्यों के पूरा होने के बाद यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। फ्लाईओवर, अंडरपास और सर्विस रोड से वाहन निकल सकेंगे। वे कहते है कि ब्लैकस्पाट सुधार को ठीक किया जाएगा। ताकि सड़क हादसे कम हो सकेंगे।
यह भी पढ़ें- इंदौर-देवास बायपास की बदहाली को लेकर हुई सुनवाई, NHAI ने फोटो पेश किए; कहा- गड्ढे भर दिए हैं, अब कोई परेशानी नहीं