• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में फिर फूटी स्मार्ट सिटी सड़क की पाइप लाइन, एमओजी लाइंस क्षेत्र में बह निकला पानी

इंदौर में एमओजी लाइंस का क्षेत्र स्मार्ट सिटी एरिया में आता है। मंगलवार शाम सराफा स्कूल के सामने अचानक सड़क पर पानी बहने लगा।

By Kuldeep BhawsarEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 30 Sep 2026 08:38:38 AM (IST)Updated Date: Wed, 30 Sep 2026 08:46:23 AM (IST)
इंदौर में फिर फूटी स्मार्ट सिटी सड़क की पाइप लाइन, एमओजी लाइंस क्षेत्र में बह निकला पानी
इस तरह सड़क से पानी बहता रहा।

HighLights

  1. सड़क से बहने वाला पानी किसका
  2. इसकी जानकारी किसी को नहीं
  3. दो जोन के बीच झूलता रहा मामला

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनाई सड़कों की गुणवत्ता को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। अब एमओजी लाइंस की स्मार्ट सिटी सड़क पर पानी बहने का मामला सामने आया है। मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे सड़क के नीचे बिछी पाइप लाइन फूट पड़ी। डिवाइडर और सड़क के दो हिस्सों के बीच पानी बह निकला। इसे देख राहगीर भौंचक रह गए। उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर पानी कहां से आ रहा है।

उन्होंने इसकी सूचना तुरंत नगर निगम को दी, लेकिन मामला नगर निगम के जोन 2 और 15 के बीच उलझ गया। दोनों जोनल अधिकारियों ने यह कहकर कि यह एरिया उनके जोन में नहीं आता, अपनी जिम्मेदारी से इतिश्री कर ली। मामला स्मार्ट सिटी सीईओ तक पहुंचा जिसके बाद सुधार कार्य शुरू हुआ।


एमओजी लाइंस का क्षेत्र स्मार्ट सिटी एरिया में आता है। मंगलवार शाम सराफा स्कूल के सामने अचानक सड़क पर पानी बहने लगा। करीब एक घंटे तक पानी बहता रहा और राहगीर परेशान होते रहे। सड़क पर पानी होने से वाहन चालक भी परेशान होते रहे।

इस तरह एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहे अधिकारी

हमारे जोन में नहीं आता

सराफा स्कूल के सामने का हिस्सा हमारे जोन में नहीं आता है, इसलिए मैं कुछ नहीं बता सकता। यह क्षेत्र जोन 15 में आता है। - राजेश चौहान, जोनल अधिकारी जोन-2

जोन-2 में आता है

उक्त एरिया हमारे जोन में नहीं बल्कि जोन-2 में आता है। मुझे मामले की जानकारी नहीं है। पीएचई वाले बता सकेंगे। - नदीम खान, जोनल अधिकारी जोन-15

सुधार कार्य करवा दिया

पॉलिटेक्निक कालेज के सामने लीकेज हुआ था। पाइप लाइन फूटने की वजह से ऐसा हुआ था। हमने सुधार कार्य करवा दिया है। - अर्थ जैन, सीईओ स्मार्ट सिटी कंपनी इंदौर

यह कहना है विशेषज्ञ का

सामान्यत: सीमेंट की सड़कें 12 या 15 फीट चौड़ाई की बनती हैं। इनमें प्रत्येक 500 एमएम की दूरी पर सरिए लगाए जाते हैं। सड़क के नीचे पाइप लाइन में लीकेज हुआ है तो बगैर सड़क तोड़े सुधार कार्य मुश्किल है। यही वजह है कि कुछ बड़े शहरों में सड़क के नीचे जहां पाइप लाइन गुजर रही है वहां पेवर ब्लाक लगाए जाते हैं। -अतुल शेठ, इंजीनियर

यहां धंस चुकी है सड़क : ब्लॉक धंसे और सड़क नीचे बैठ गई

नौ सितंबर को नसिया रोड पर ड्रेनेज लाइन बिछाने के बाद लगाए गए पेवर ब्लाक धंस गए थे। इसके चलते सड़क पूरी तरह से बैठ गई। कुछ जगह तो ब्लाक ढाई से तीन फीट नीचे तक आ गए थे। हालांकि निगम के अधिकारी कह रहे हैं कि लोडिंग वाहन की वजह से ब्लाक धंस गए थे।

सड़क पर बना था 20 फीट गहरा गड्ढा

28 अगस्त को गाड़ी अड्डा स्थित वाल्मीकि बस्ती में सड़क पर 20 फीट गहरा गड्ढा हो गया था। जिस जगह सड़क धंसी थी, वहां से रोजाना हजारों वाहनों की आवाजाही रहती है। सड़क धंसने के समय सड़क पर कोई वाहन नहीं था वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

जिस जगह यह सड़क धंसी थी, वहां भी पास ही में ड्रेनेज का चेंबर है। आरंभिक जांच में ड्रेनेज लाइन बिछाने वाली एजेंसी की लापरवाही सामने आई है। एजेंसी ने लाइन बिछाते समय फूटे पाइप बिछाए, जिससे मिट्टी धीरे-धीरे बही और सड़क धंस गई।

गोराकुंड में भी धंस चुकी है सड़क

एक माह पहले गोराकुंड चौराहा पर पानी लाइन की टेस्टिंग के दौरान सड़क धंस गई थी। जिस वक्त सड़क धंसी, उस वक्त वहां वाहनों की सामान्य आवाजाही थी। अचानक जमीन धंसने और तेजी से पानी आने से लोग घबरा गए। पानी के दबाव के चलते डामर और पेवर ब्लाक उखड़ गए। बाद में नगर निगम ने अस्थायी सुधार कार्य किया।

बन गया था 20 फीट गहरा गड्ढा

20 सितंबर को पंढरीनाथ सड़क अचानक धंस गई और 20 फीट गहरा गड्ढा बन गया। हादसा सुबह के वक्त हुआ था। उस वक्त सड़क पर वाहनों की आवाजाही नहीं थी, इसलिए बड़ा हादसा टल गया। निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर गिट्टी-मुरम से गड्ढा भर दिया। बताया जा रहा है कि पाइप लाइन में लीकेज की वजह से मिट्टी हट गई थी, जिसके बाद सड़क धंस गई।

यह भी पढ़ें- इंदौर में नर्मदा की पाइप लाइन फूटी, घरों और दुकानों में भरा पानी