• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में रिटायर्ड DSP के बेटे ने होटल की चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, किराये के बकाया बिल से था परेशान

इंदौर में रिटायर डीएसपी के बेटे राजकुमार यादव ने होटल त्रिवेणा की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजकुमार अपनी पत्नी और बेटी के साथ डेढ़ माह से होटल में ही रुका हुआ था।

By Mukesh MangalEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 08:49:36 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 08:49:36 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इंदौर में रिटायर्ड DSP के बेटे ने होटल की चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, किराये के बकाया बिल से था परेशान
इंदौर में रिटायर्ड DSP के बेटे ने होटल की चौथी मंजिल से कूदकर दी जान (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. रिटायर्ड DSP के बेटे ने होटल की चौथी मंजिल से कूदकर दी जान
  2. आर्थिक तंगी और 70 हजार के बकाया बिल ने ली जान
  3. पत्नी स्टेशन से लौटी तो मिली मौत की खबर

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। रिटायर डीएसपी के बेटे राजकुमार यादव ने होटल त्रिवेणा की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पेशे से साफ्टवेयर इंजीनियर राजकुमार अपनी पत्नी सरवरी बेगम और बेटी के साथ डेढ़ माह से होटल में ही रुका हुआ था। लसूड़िया पुलिस ने मर्ग कायम किया है। राजकुमार का शव पीछे की तरफ खाली जगह पर पड़ा मिला है। एसीपी पराग सैनी के मुताबिक घटना बुधवार रात करीब 2 बजे की है।

46 वर्षीय राजकुमार की कोविड में नौकरी छुट गई थी। इसके बाद वह अलग अलग जगहों पर रुकने लगा था। सरवरी ने पुलिस को बताया बुधवार शाम वह बेटी को लेकर कोलकाता रवाना हुई थी। होटल का करीब 70 हजार रुपये बकाया हो गया था। इस कारण होटल प्रबंधन किराये को लेकर दबाव भी बना रहा था। सरवरी ने कहा था कि कोलकाता से रुपयों का बंदोबस्त करेगी। ट्रेन न मिलने पर वह रेलवे स्टेशन से लौट आई और राजकुमार के गिरने की खबर मिली।


सरवरी से साल 2007 में मंदिर में शादी हुई थी। उसकी एक बेटी भी है। इसके तीन साल बाद भी राजकुमार ने प्रीति यादव से शादी कर ली थी।टीआइ राजकुमार यादव के अनुसार राजकुमार के पिता धैर्यसिंह मूलत: ग्वालियर के है और लोकायुक्त में पदस्थ रहे है। उसका भाई थानेदार है और फिलहाल धार जिले में पदस्थ है। परिवार पहले नंदा नगर में रहता था और फिलहाल महालक्ष्मी नगर में रहते है।

प्लाट बेच कर किराया चुकाने का बोल रहा था राजकुमार

टीआई के अनुसार सरवरी ने बताया राजकुमार ने भोपाल के प्रोपर्टी ब्रोकर के माध्यम से प्लाट का सौदा किया था। उसको रुपयों का इंतजार था। इससे वह होटल का किराया चुकाना चाहता था। शेष रकम से खुद का काम करने की योजना बना रहा था। पुलिस के अनुसार राजकुमार रात करीब 1 बजे एक जगह पर सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुआ है। जिस जगह शव मिला वहां कैमरे नहीं है। पुलिस कर्मचारी और होटल प्रबंधन से पूछताछ कर रही है। आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- कोरबा में बेटे की मौत के गम में मां ने लगाई फांसी, रानी रोड के घर में साड़ी के फंदे पर लटका मिला शव

होटल का 70 हजार रुपया का बिल बकाया

होटल स्टाफ ने बताया करीब 70 हजार रुपये बकाया हो चुका था। सरवरी से कहा था कि वह रुम खाली कर दे और राजकुमार काम कर रुपयों की व्यवस्था कर लें। राजकुमार होटल में चौथी मंजिल पर रुम नंबर 401 में रुका था। उसको कर्मचारियों ने देखा और साथियों की सहायता से अस्पताल पहुंचाया।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।