• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sonam Raghuvanshi Case: राज की मां का भी खाता खुलवाया, सोनम-राज करते थे ट्रांजेक्शन

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी मुख्य षड्यंत्रकारी राज कुशवाह के निर्देश पर काम कर रही थी। राज ने सोनम के पैसे से मां चुन्नीबाई के नाम पर खाता...और पढ़ें

By Aditya KumarEdited By: Aditya Kumar
Publish Date: Sun, 15 Jun 2025 09:55:11 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Jun 2025 09:55:11 PM (IST)
Sonam Raghuvanshi Case: राज की मां का भी खाता खुलवाया, सोनम-राज करते थे ट्रांजेक्शन
राज की मां का भी खाता खुलवाया, सोनम-राज करते थे ट्रांजेक्शन

HighLights

  1. शिलांग पुलिस आरोपितों को इंदौर लेकर आएगी
  2. राजा की चेन जब्त करने के लिए आएगी पुलिस
  3. सोनम-राज की फांसी के लिए 50 हजार पोस्टकार्ड लिखे

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपित सोनम मुख्य षड्यंत्रकारी राज कुशवाह के इशारे पर चल रही थी। राज ने सोनम के रुपयों से मां चुन्नीबाई के नाम से भी खाता खुलवा लिया था। शिलांग पुलिस ने उसके बैंक, यूपीआई खातों की जानकारी जुटाई है। हत्या कर लूटी गई चेन भी इंदौर में होना बताया है। कुशवाह नगर निवासी सोनम रघुवंशी सहित राज कुशवाह, विशाल उर्फ विक्की, आनंद और आकाश ईस्ट खासी हिल्स पुलिस की रिमांड पर चल रहे हैं।

मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ जारी

एसआइटी आरोपितों से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ कर रही है। शनिवार को आर्थिक लेनदेन के संबंध में पूछताछ हुई। सोनम और राज ने हवाला नेटवर्क से जुड़ने की पुष्टि की। उसने यह भी बताया कि पीथमपुर से हत्या के लिए रुपये एकत्र किए थे। एमपी ऑनलाइन सेंटर संचालक की जानकारी बताई है।


मां चुन्नीबाई के नाम से भी बैंक में खाता

राज ने यह भी कहा कि सोनम उसकी आर्थिक मदद करती थी। उसने मां चुन्नीबाई के नाम से भी बैंक में खाता खुलवाया था। पुलिस ने राजा की चेन, अंगूठी, ब्रेसलेट के बारे में पूछा तो कुछ नहीं बताया। विशाल ने चेन इंदौर में होना बताई है। पुलिस आरोपितों को लेकर आएगी।

सोनम-राज की फांसी के लिए 50 हजार पोस्टकार्ड लिखे

आरोपितों को सजा के लिए पूरे देश से मांग उठ रही है। रविवार को श्री माता वसुंधरा सेवा समिति ने सजा की मांग की। अध्यक्ष अनीशा राजा कोठारी के मुताबिक सोनम और राज के इस कृत्य के कारण इंदौर की भी बदनामी हुई है। उन्होंने इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की है।

फादर्स डे पर राजा को याद कर पिता भावुक हुए

अनीशा, लता कैथवास, सोनू जायसवाल, किरण खरे, सोनिया राय, टीना जायसवाल, अक्कू राठौर के मुताबिक उन्होंने 50 हजार पोस्टकार्ड लिखवा कर मेघालय सरकार से कहा कि आरोपितों के विरुद्ध साक्ष्य एकत्र करें और सजा दिलवाई जाए। रविवार को पुरुष आयोग की टीम भी राजा रघुवंशी के घर पहुंची और परिवार से मुलाकात की। फादर्स डे पर राजा को याद कर पिता अशोक रघुवंशी भावुक हो गए।

इसे भी पढ़ें... सोनम रघुवंशी केस में नया खुलासा, जब अंडरग्राउंड थी सोनम तब राज ने ऑनलाइन मंगाया था पांच हजार का सामान, जानें क्यों