• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sonam Raghuvanshi, अपने से पांच साल छोटे कर्मचारी राज कुशवाह से प्यार करती थी

Sonam Raghuvanshi: इंदौर के कपल के शिलांग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सोनम रघुवंशी का अपने कर्मचारी राज कुशवाह से अफेयर था और दोनों ने मिलकर सोनम के पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है और जांच जारी है।

By Mukesh MangalEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 09 Jun 2025 09:27:21 AM (IST)Updated Date: Mon, 09 Jun 2025 04:16:13 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Sonam Raghuvanshi, अपने से पांच साल छोटे कर्मचारी राज कुशवाह से प्यार करती थी
सोनम का प्रेमी राज कुशवाह निकला राजा की हत्या का मास्टर माइंड।

HighLights

  1. सोनम और राज कुशवाह के बीच चल रहा था अफेयर।
  2. राज कुशवाह ने दोस्तों के साथ मिलकर रची थी साजिश।
  3. शिलांग में डबल डेकर इलाके में हुई थी राजा की हत्या।

मुकेश मंगल, इंदौर। शिलांग में गुम हुए इंदौर के कपल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सोनम रघुवंशी का अपने यहां काम करने वाले 5 साल छोटे राज कुशवाह के साथ अफेयर था। उसने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने इसम मामले में चार लोगों को पकड़ा है।

जानकारी के मुताबिक सोनम ने हत्या की साजिश रची थी। सोनम का प्लाईवुड का व्‍यवसाय है, उसके यहां राज कुशवाह बिलिंग का काम करता है। सोनम को उससे प्रेम हो गया था।

यह भी पढ़ें : शिलांग से करीब 1100 किमी दूर गाजीपुर में कैसे मिली सोनम रघुवंशी, यहां पढ़‍िए पूरी डिटेल

सोनम और राजा की 11 मई को शादी हुई, उसने राज के साथ मिलकर साजिश रची। राज ने दोस्त विशाल सिंह, आनंद कुर्मी, आकाश राजपूत को तैयार किया और प्लान के अनुसार गुवाहाटी भेजा।

सोनम और राजा जब शिलांग आए तो तीनों भी आ गए। उन्होंने बाइक किराए से ले ली। सोनम ही राजा को डबल डेकर इलाके में ले गई और राजा की हत्या कर दी।

नेपाल भागने की फिराक में थी सोनम

सोनम पिछले एक सप्ताह से रात में सफर करके खुद को बचा रही थी। वह वाराणसी से गोरखपुर की बस में जा रही थी। गोरखपुर से वह नेपाल भागना चाहती थी। सोनम रघुवंशी घर से गहने लेकर गई थी, उसने 9 लाख रुपये कैश भी निकाले थे।


इंदौर पुलिस ने दी यह जानकारी

naidunia_image

मेघालय पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, सोनम को भी करेगी अरेस्ट।

इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार मेघालय पुलिस द्वारा दी गई जानकारी पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें एक राज कुशवाह है, जो नंदबाग का रहने वाला है। दूसरा विशाल चौहान और तीसरा आकाश राजपूत है। एक फरार आरोपी आनंद को बीना से गिरफ्तार किया गया है। मेघालय की सोहरा थाना पुलिस इस मालमे की जांच कर रही है। सोनम को गाजीपुर में बरामद किया गया है, मेघालय पुलिस वहां पहुंच रही है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।