
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर: सर्दियों और त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने डा. आंबेडकर नगर से गोरखपुर के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन 22 नवंबर को डा. आंबेडकर नगर से शाम छह बजे रवाना होगी।
इंदौर में इसका आगमन शाम 6:30 बजे और प्रस्थान 6:40 बजे होगा। इसके बाद ट्रेन फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, उज्जैन और मक्सी होते हुए आगे जाएगी। यह मंगलवार रात एक बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार ट्रेन इंदौर, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, उज्जैन, मक्सी सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी। मार्ग में संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, मऊ और देवरिया सदर स्टेशन भी शामिल हैं। ट्रेन में स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच होंगे। इससे उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें- यात्रियों के लिए गुड न्यूज, इंदौर-भोपाल चार्टर बसों का किराया फिर घटा, जयपुर-अहमदाबाद रूट पर भी राहत