इंदौर मेट्रो में सफर करने वाले यात्री 30 अक्टूबर से वेंडिंग मशीन से ले सकेंगे टिकट, जानें प्रक्रिया
मेट्रो स्टेशन पर 30 अक्टूबर से यात्रियों को वेंडिंग मशीन से टिकट मिल सकेंगे। इस मशीन के माध्यम से यात्री महज 30 सेकेंड में टिकट प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा दिव्यांगजनों को भी मिलेगी ब्रेल लिपि की सुविधा मिलेगी।
Publish Date: Thu, 29 Oct 2026 10:01:00 AM (IST)Updated Date: Thu, 29 Oct 2026 10:01:00 AM (IST)
इंदौर में दौड़ रही मेट्रो। -नईदुनियाHighLights
- मेट्रो स्टेशन पर 30 अक्टूबर से यात्रियों को वेंडिंग मशीन से टिकट मिल सकेंगे
- मशीन के माध्यम से यात्री महज 30 सेकंड में टिकट प्राप्त कर सकेंगे
- इसके अलावा दिव्यांगजनों को भी मिलेगी ब्रेल लिपि की सुविधा मिलेगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : मेट्रो स्टेशन पर 30 अक्टूबर से यात्रियों को वेंडिंग मशीन से टिकट मिल सकेंगे। इस मशीन के माध्यम से यात्री महज 30 सेकेंड में टिकट प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा दिव्यांगजनों को भी मिलेगी ब्रेल लिपि की सुविधा मिलेगी।
इंदौर में सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे के बीच बने सभी मेट्रो स्टेशनों पर दो-दो टिकट वेंडिंग मशीनें स्थापित की गई हैं। इन मशीनों के माध्यम से यात्री स्वयं आसानी से टिकट प्राप्त कर सकेंगे।
इस तरह प्राप्त कर सकते वेंडिंग मशीन से टिकट
- मशीन के डिस्प्ले पर विकल्प पर क्लिक करें।
- अपनी यात्रा के लिए गंतव्य स्टेशन का चयन करें।
- चयनित गंतव्य के अनुसार स्क्रीन पर कुल किराया प्रदर्शित होगा।
- इसके बाद स्क्रीन पर क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान का विकल्प दिखाई देगा।
- अपने यूपीआइ एप से क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान करें।
- भुगतान सफल होने के बाद मशीन से अपना टिकट प्राप्त करें।
मेट्रो टिकट प्राप्त करने के लिए अन्य विकल्प उपलब्ध
मेट्रो में यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट प्राप्त करने के विभिन्न विकल्प उपलब्ध हैं। यात्री एमपीएमआरसीएल मोबाइल एप के माध्यम से डिजिटल टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, स्टेशनों पर उपलब्ध टिकट काउंटरों तथा अब टिकट वेंडिंग मशीन के माध्यम से भी टिकट प्राप्त किया जा सकेगा। डिजिटल टिकटिंग व्यवस्था के अंतर्गत यात्री यूपीआइ, क्यूआर कोड एवं ई-वालेट जैसे कैशलेस भुगतान विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं।
मेट्रो टिकट पर यात्रियों को मिल रही छूट
मेट्रो यात्रियों को टिकट पर विशेष छूट का लाभ भी दिया जा रहा है। 11 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक लागू प्रमोशनल डिस्काउंट व्यवस्था के अंतर्गत सिंगल जर्नी टिकट पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त छूट, रिटर्न जर्नी टिकट पर कुल 30 प्रतिशत तथा ग्रुप टिकट पर कुल 35 प्रतिशत छूट का लाभ मिल रहा है। ग्रुप टिकट की सुविधा को भी सरल बनाया गया है, जिसके तहत अब केवल दो यात्री मिलकर ग्रुप टिकट का लाभ ले सकते हैं।
- सिंगल जर्नी टिकट : 25 प्रतिशत अतिरिक्त छूट।
- रिटर्न जर्नी टिकट : कुल 30 प्रतिशत छूट।
- ग्रुप टिकट : कुल 35 प्रतिशत छूट।
- ग्रुप टिकट की सुविधा : न्यूनतम 2 यात्री।
- ई-वालेट रिचार्ज बोनस : रिचार्ज राशि के अनुसार 8 से 15 प्रतिशत तक बोनस ।
- नोट : 20 रुपये के सिंगल जर्नी टिकट पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत प्रमोशनल छूट लागू नहीं है।
यह भी पढ़ें- मेट्रो में अगर करें कोई बदतमीजी या मारपीट की कोशिश, तुरंत करें ये काम, जानें हेल्पलाइन नंबर्स