• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में एसयूवी ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 19 वर्ष के युवक की मौके पर मौत, दो नाबालिग दोस्त घायल

संयोगितागंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर एसयूवी ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में 19 वर्षीय ऑटो मैकेनिक आदिल...और पढ़ें

By Pranay ChouhanEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 09:03:24 AM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 09:03:24 AM (IST)
इंदौर में एसयूवी ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 19 वर्ष के युवक की मौके पर मौत, दो नाबालिग दोस्त घायल
मृतक आदिल (19) शेख। -सौजन्य

HighLights

  1. तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर एसयूवी ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी
  2. हादसा शिवाजी वाटिका के पास रात करीब 3 बजे हुआ
  3. पुलिस ने कार सवारों को हिरासत में लेने की बात कही है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : संयोगितागंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर एसयूवी ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में 19 वर्षीय ऑटो मैकेनिक आदिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो नाबालिग दोस्त अल्लू (16) और अल्फेज उर्फ रब्बा (17) घायल हो गए।

हादसा शिवाजी वाटिका के पास रात करीब 3 बजे हुआ। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग में जा घुसी। कार सवार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने कार सवारों को हिरासत में लेने की बात कही है।


संयोगितागंज पुलिस के अनुसार मथुरावाली गली निवासी आदिल (19) पिता जावेद शेख, अपने दो नाबालिग दोस्तों अल्लू और अल्फेज के साथ सरवटे बस स्टैंड से चाय-नाश्ता करके बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान शिवाजी वाटिका के पास तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर एसयूवी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार बहुत तेज थी। टक्कर लगने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग में जा घुसी। हादसे में आदिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अल्लू और अल्फेज उछलकर दूर जा गिरे। घटना के बाद कार सवार लोग वाहन मौके पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

परिवार का सहारा था आदिल

आदिल पेशे से ऑटो मैकेनिक था और परिवार का मुख्य सहारा था। उसके परिवार में दो भाई और एक बहन हैं। उसके पिता मोटर बाइंडिंग का काम करते हैं। घायल अल्फेज भी मजदूरी करता है। दोनों घायलों का इलाज जारी है। पुलिस फॉर्च्यूनर चालक की तलाश कर रही है।

तेजाजी नगर में बाइक से गिरने पर महिला की मौत

तेजाजी नगर क्षेत्र में सोमवार रात हुए सड़क हादसे में 44 वर्षीय शांतिबाई की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा विजय मामूली घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, शांतिबाई पत्नी फूलचंद अपने बेटे के साथ पीथमपुर से धार की ओर जा रही थीं। इसी दौरान वह बाइक से गिर गईं। उन्हें अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मामले में अभी बेटे के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं।

तेजाजी नगर में बाइक से गिरने पर महिला की मौत

तेजाजी नगर क्षेत्र में सोमवार रात हुए सड़क हादसे में 44 वर्षीय शांतिबाई की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा विजय मामूली घायल हो गया। पुलिस के अनुसार शांतिबाई पत्नी फूलचंद अपने बेटे के साथ पीथमपुर से धार की ओर जा रही थीं। इसी दौरान वह बाइक से गिर गईं। उन्हें अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मामले में अभी बेटे के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं।

यह भी पढ़ें- दमोह में बस ने दो छात्राओं को कुचला, जाम लगाने के बाद माने थे स्‍वजन; मालिक और ड्राइवर गिरफ्तार