• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में सड़क किनारे केमिकल डालकर भागा टैंकर, आंखों में जलन से मची अफरा-तफरी

देवास नाका क्षेत्र के लसूड़िया में पंचवटी के सामने शनिवार दोपहर सड़क किनारे अज्ञात केमिकल डाल गया। इससे बड़ा हादसा होते-होते बचा, लेकिन अचानक अफरा-तफर...और पढ़ें

By prem jatEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 03 Oct 2026 08:58:59 PM (IST)Updated Date: Sat, 03 Oct 2026 08:58:59 PM (IST)
इंदौर में सड़क किनारे केमिकल डालकर भागा टैंकर, आंखों में जलन से मची अफरा-तफरी
सड़क पर डाले गए केमिकल पर पानी डाला गया। -वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. पंचवटी के सामने की घटना, पुलिस ने दोनों तरफ ट्रैफिक रोका
  2. फायर ब्रिगेड ने फाइटर वाहन से डाला पानी
  3. आठ घंटे बाद भी न टैंकर का पता, न केमिकल का पता

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : देवास नाका क्षेत्र के लसूड़िया में पंचवटी के सामने शनिवार दोपहर सड़क किनारे अज्ञात केमिकल डाल गया। इससे बड़ा हादसा होते-होते बचा, लेकिन अचानक अफरा-तफरी मच गई। तेज असर वाले केमिकल के कारण सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों और आसपास के दुकानदारों की आंखों में तेज जलन होने लगी।

स्थिति यह बनी कि कई दोपहिया वाहन चालक जलन के कारण वाहन तक नहीं चला पाए। सूचना मिलते ही लसूड़िया पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियातन एबी रोड पर दोनों तरफ का यातायात कुछ देर के लिए रोक दिया गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाकर सड़क और किनारे पर पानी डालकर केमिकल को साफ कराया गया। हालांकि इसके बाद जलन कुछ कम जरूर हुई, लेकिन शाम तक असर बना रहा।


टैंकर से सड़क किनारे केमिकल खाली किया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब साढ़े 12 से एक बजे के बीच पीले रंग का एक ट्रैक्टर-टैंकर सड़क किनारे आकर रुका था। टैंकर से किसी व्यक्ति ने सड़क किनारे केमिकल खाली किया और कुछ देर बाद वहां से चला गया। टैंकर से केमिकल खाली करने के दौरान ही आसपास रहने वालों की आंखों में तेज जलन महसूस होने लगी।

आंखों में जलन बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई

राहगीरों और दुकानदारों की आंखों से आंसू आने लगे और कई लोग मौके से दूर चले गए। आंखों में जलन बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और एबी रोड पर देवास नाका और मांगलिया की तरफ से मार्ग बंद कराकर वाहनों को बायपास पर डायवर्ट किया गया। लसूड़िया मोरी के पार्षद राकेश सोलंकी का कहना है कि किसी ने पंचवटी के सामने केमिकल डाल दिया, जिससे आंखों में तेज जलन हो रही थी। फायर ब्रिगेड को बुलाकर पानी डालकर केमिकल को बहाया गया, इसके बाद राहत मिली।

दोपहिया चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी

मैकेनिक का काम करने वाले हरवीर सिंह ने बताया कि दोपहर में अचानक आंखों में तेज जलन की समस्या हुई। बाहर निकलकर देखा तो सड़क पर खड़ा रहना भी मुश्किल था। वहीं प्रत्यक्षदर्शी अजीत पाल के मुताबिक अचानक आंखों से आंसू आने लगे और जलन इतनी तेज थी कि वहां खड़े रहना मुश्किल हो गया। उन्होंने बताया कि दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई, क्योंकि जलन के कारण उन्हें वाहन चलाने में दिक्कत हो रही थी। लोगों ने वाहन खड़े कर दिए, कुछ लोग जलन के कारण गिर भी गए।

केमिकल डालने वाले की जांच

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टैंकर चालक टैंकर का नल चालू कर वहां से चला गया था। अफरा-तफरी मचने के बाद वह वापस आया और टैंकर लेकर रवाना हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात रोका और फायर ब्रिगेड की मदद से सड़क पर पानी डालकर केमिकल को हटाया। सफाई के बाद भी आसपास के लोगों को काफी देर तक आंखों में जलन की शिकायत बनी रही।

पता लगा रहे हैं

मामले में यह पता लगाया जा रहा है कि सड़क किनारे टैंकर द्वारा किस तरह का केमिकल डाला गया था और उसे वहां किसने खाली किया। -राजकुमार यादव, थाना प्रभारी लसूड़िया\

यह भी पढ़ें- बड़े तालाब में फैला 8 हजार लीटर सोयाबीन ऑयल, गाढ़ी परत से जलीय जीवन पर मंडराया संकट, एक्सपर्ट्स अलर्ट