• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

देश के 180 युवा बिजनेसमैन में चमके इंदौर के तपन अग्रवाल, अंबानी-अदाणी के साथ हुरुन लिस्ट में शामिल

एमराल्ड डेवलपर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अग्रवाल कोल कार्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष (कॉर्पोरेट) तपन अग्रवाल देश के 180 युवा उद्यमियों की...और पढ़ें

By Udaypratap SinghEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 10:48:34 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 10:48:34 PM (IST)
देश के 180 युवा बिजनेसमैन में चमके इंदौर के तपन अग्रवाल, अंबानी-अदाणी के साथ हुरुन लिस्ट में शामिल
देश के 180 युवा बिजनेसमैन में चमके इंदौर के तपन अग्रवाल

HighLights

  1. तपन अग्रवाल हुरुन इंडिया अंडर-35 लिस्ट में शामिल हुए
  2. मध्य प्रदेश से इस सूची में जगह बनाने वाले इकलौते उद्यमी
  3. आकाश अंबानी व सागर अदाणी के साथ नेक्स्ट-जेन कैटेगरी में जगह

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एमराल्ड डेवलपर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अग्रवाल कोल कार्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष (कॉर्पोरेट) तपन अग्रवाल देश के 180 युवा उद्यमियों की सूची ‘एवेंडस वेल्थ-हुरुन इंडिया अंडर-35 लिस्ट 2026’ में शामिल हुए हैं।

इस सूची में देश के सबसे बड़े व्यापार संचालित करने वाले युवा उद्यमियों को शामिल किया गया है। इसमें 35 वर्ष से कम उम्र के 180 युवा उद्यमी शामिल हैं। इंदौर के तपन अग्रवाल 31 वर्ष की उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाले 10 सबसे कम उम्र के उद्यमियों में शामिल हैं। वह इस सूची में जगह बनाने वाले मध्य प्रदेश के एकमात्र युवा उद्यमी हैं।

उल्लेखनीय है कि हुरुन रिच लिस्ट में तपन अग्रवाल के पिता विनोद अग्रवाल लगातार पांच बार मध्य प्रदेश के सबसे धनी व्यक्ति के रूप में शीर्ष स्थान पर रहे हैं। अब उनके बेटे तपन अग्रवाल ने भी युवा उद्यमियों की इस सूची में जगह बनाई है। तपन अपनी इस उपलब्धि का श्रेय पिता विनोद अग्रवाल और मां नीना अग्रवाल को देते हैं। उनका कहना है कि माता-पिता के आशीर्वाद, मार्गदर्शन और उपलब्ध कराए गए मंच के कारण ही वह इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं।


आकाश अंबानी, अनन्या बिड़ला और सागर अडाणी भी सूची में शामिल

इस सूची में देश के टियर-2 शहरों का प्रतिनिधित्व करने वाले महज 11 युवा उद्यमी शामिल हैं। तपन अग्रवाल के अलावा इसमें अडाणी ग्रीन एनर्जी के कार्यकारी निदेशक सागर अडाणी, रिलायंस जियो इंफोकाम के चेयरमैन आकाश अंबानी, आदित्य बिड़ला समूह की अनन्या बिड़ला और ओयो के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रितेश अग्रवाल सहित देश के अन्य युवा उद्यमियों को जगह मिली है।

एवेंडस वेल्थ-हुरुन इंडिया अंडर-35 लिस्ट 2026

पहली पीढ़ी: 71 प्रतिशत | मापदंड: 500 करोड़ कंपनी वैल्यू

दूसरी पीढ़ी: 16 प्रतिशत | मापदंड: 1000 करोड़ कंपनी वैल्यू

तीसरी पीढ़ी: 9 प्रतिशत

चौथी पीढ़ी: 4 प्रतिशत

नेक्स्ट-जेन श्रेणी में शामिल हुए तपन अग्रवाल

हुरुन इंडिया की इस सूची में उद्यमियों को चार अलग-अलग श्रेणियों में शामिल किया गया है। इनमें दूसरी पीढ़ी यानी नेक्स्ट-जेन श्रेणी में इंदौर के तपन अग्रवाल को जगह मिली है। पहली पीढ़ी के सफल उद्यमियों की श्रेणी में 71 प्रतिशत स्टार्टअप संस्थापक हैं। वहीं, तपन दूसरी पीढ़ी के उन 16 प्रतिशत सफल नेतृत्वकर्ताओं का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो अपने पारिवारिक व्यवसाय को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।

तपन अग्रवाल वर्तमान में एमराल्ड डेवलपर्स का नेतृत्व कर रहे हैं। रियल एस्टेट के साथ ही वह भारत की सबसे बड़ी कोयला आयातक कंपनियों में से एक अग्रवाल कोल कार्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड में अध्यक्ष (कार्पोरेट) के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में पड़ोसी दुकानदार से रंजिश के चलते व्यापारी ने खाया जहर, थाने में समझौते के बाद उठाया खौफनाक कदम; वीडियो वायरल