• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में पैक्ड घी के नाम पर 'जहर', 96 में से 28 सैंपल फेल, सीसे की मात्रा तय सीमा से 10 गुना तक ज्यादा

शहर में बिक रहे पैक्ड घी की जांच में खाद्य सुरक्षा विभाग को मिलावट के साथ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सीसा भी मिला है। जुलाई से सितंबर के दौरान जांचे गए...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 09:30:25 AM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 10:14:52 AM (IST)
इंदौर में पैक्ड घी के नाम पर 'जहर', 96 में से 28 सैंपल फेल, सीसे की मात्रा तय सीमा से 10 गुना तक ज्यादा
जांच में पकड़ा मिलावटी घी। -एआई इमेज

HighLights

  1. 17 हजार लीटर का स्टॉक असुरक्षित
  2. 3400 लीटर पहले ही बाजार में पहुंच चुका
  3. अधिकांश कंपनियां गुजरात और महाराष्ट्र की

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : शहर में बिक रहे पैक्ड घी की जांच में खाद्य सुरक्षा विभाग को मिलावट के साथ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सीसा भी मिला है । जुलाई से सितंबर के दौरान जांचे गए घी के 28 सैंपल फेल हुए । इनमें 24 असुरक्षित और 4 अवमानक पाए गए ।

असुरक्षित सैंपलों में से 16 की सीसा जांच हुई, जिनमें 10 में इसकी मात्रा तय सीमा से ज्यादा मिली । इन 10 सैंपलों में सीसे की मात्रा 0.10 से 0.21 mg/kg तक रही, जबकि स्वीकार्य सीमा 0.02 mg/kg है । यानी सीसा 5 से 10.5 गुना तक ज्यादा मिला । इन 24 असुरक्षित सैंपलों से करीब 17 हजार लीटर घी का स्टॉक जुड़ा है ।


विभागीय जानकारी के अनुसार कार्रवाई से पहले इसका 15 से 20% हिस्सा बाजार में पहुंच चुका था । यानी करीब 2550 से 3400 लीटर असुरक्षित घी बाजार में पहुंच गया है ।

अधिकांश कंपनियां गुजरात और महाराष्ट्र की

  • 28 कुल फेल
  • 24 असुरक्षित
  • 04 अवमानक

(तीन महीने चली जांच में बड़ी मात्रा में घी का असुरक्षित स्टॉक चिह्नित किया गया।)

इंदौर में इन क्षेत्रों में की गई कार्रवाई

संबंधित स्टॉक का नेटवर्क लसूड़िया, देवास नाका, बांगड़दा, सियागंज, पालदा, लोहामंडी, मल्हारगंज और राजेंद्र नगर सहित अलग-अलग क्षेत्रों के डिपो और विक्रेताओं से जुड़ा मिला । इनमें ज्यादातर कंपनियां गुजरात और महाराष्ट्र की बताई गई हैं ।

घी में सीसा आया कैसे?

नकली घी को असली दिखाने के लिए उसमें मिलाए गए रंग, केमिकल या तेल/वसा में सीसा हो सकता है । प्लास्टिक की पैकेजिंग और स्टोरेज ड्रम से भी सीसा आने की आशंका है ।

माल नष्ट किया जाएगा

अपील की अवधि समाप्त होने पर असुरक्षित घोषित माल नष्ट किया जाएगा। -मनीष स्वामी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी

घी संदिग्ध लगे तो पैकेट संभालकर रखें

यदि घी में मिलावट की आशंका हो, उसकी गंध या स्वाद सामान्य से अलग हो तो इसे न खाएं । पैकेट, बैच नंबर, निर्माण और समाप्ति तिथि तथा खरीद की रसीद संभालकर रखें । खाद्य सुरक्षा विभाग या फूड सेफ्टी कनेक्ट के जरिए शिकायत करें । बैच की जानकारी जांच में मददगार रहेगी ।

ज्यादा सीसा गर्भवती और बच्चों के लिए हानिकारक

बच्चों पर असर

  • बच्चों के आईक्यू स्तर में कमी और सीखने की क्षमता कमजोर हो सकती है ।

  • बच्चों में एकाग्रता की कमी और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है ।

  • शरीर और हड्डियों का विकास धीमा ।

वयस्कों पर असर

  • लंबे समय तक सेवन से उच्च रक्तचाप और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता है ।

  • यह धीरे-धीरे गुर्दों को नुकसान पहुंचाता है ।

  • हीमोग्लोबिन के निर्माण में रुकावट ।

गर्भवती महिलाओं पर असर

  • गर्भावस्था के दौरान सीसे के संपर्क में आने से गर्भपात, समय से पहले प्रसव, या नवजात शिशु के दिमागी विकास पर असर ।

यह भी पढ़ें- MP Food Department Crackdown: त्योहारों से पहले मप्र में 1050 होटल-रेस्टोरेंट पर रेड; 16 के लाइसेंस रद, 210 को नोटिस