• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में हेड कांस्टेबल को कार से टक्कर मारने वाला आरोपी हथकड़ी सहित चकमा देकर भागा

संयोगितागंज थाना के प्रधान आरक्षक लाल साहब को कार से टक्कर मारने वाला आरोपित पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग गया। पुलिसवालों ने पीछा कर पकड़ लिया लेकिन...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 04 Oct 2026 05:52:39 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Oct 2026 05:52:39 PM (IST)
इंदौर में हेड कांस्टेबल को कार से टक्कर मारने वाला आरोपी हथकड़ी सहित चकमा देकर भागा
पुलिस को चकमा देकर भागा आरोपी। (एआई इमेज)

HighLights

  1. पुलिसवालों ने पीछा कर पकड़ लिया लेकिन दौड़भाग में घायल हो गया
  2. उसके विरुद्ध इस मामले में भी पृथक से अपराध पंजीबद्ध किया गया है
  3. वाहन चेकिंग के दौरान टक्कर मारकर भागा था

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : संयोगितागंज थाना के प्रधान आरक्षक लाल साहब को कार से टक्कर मारने वाला आरोपित पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग गया। पुलिसवालों ने पीछा कर पकड़ लिया लेकिन दौड़भाग में घायल हो गया और एक हाथ में फ्रेक्चर हो गया। पुलिस ने उसके विरुद्ध इस मामले में भी पृथक से अपराध पंजीबद्ध किया है।

सदर बाजार पुलिस लाइन में रहने वाले प्रधान आरक्षक लाल साहब को गुरुवार रात कार (स्कार्पियो) चालक ने घायल कर दिया था। लाल साहब पुलिसकर्मियों के साथ एबी रोड पर रात्रि में वाहन चेकिंग कर रहा था। स्टॉपर लगाकर गाड़ी रोकने पर आरोपितों ने कार आगे बढा दी और लाल साहब को टक्कर मारते हुए भागने लगे।


पुलिस ने आरोपित शिवम और अनुज मीणा निवासी कोलारी खातेगांव (देवास) और शिवम निवासी बैरागढ़(भोपाल) के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया। पुलिस का दावा है कि मेडिकल परीक्षण के दौरान अनुज ने भागने की कोशिश की।

सिपाही सत्येंद्रसिंह जादौन और प्रधान आरक्षक राजकुमार एमवाय अस्पताल से शासकीय वाहन (बाइक) से थाने लेकर आ रहे थे। एबी रोड पर बाइक खराब हो गई और अनुज हथकड़ी के साथ भाग गया। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया और पकड़ लिया। शनिवार को इस मामले में अनुज के खिलाफ दूसरी एफआईआर दर्ज की गई।

आरोपित के कब्जे से विभिन्न ब्रांड की 10 पेटी शराब जब्त

इंदौर। इंदौर में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, विक्रय एवं सेवन के विरुद्ध स्पेशल ड्राइव अभियान चलाया जा रहा है। वृत्त महू-अ, इंदौर क्षेत्र में गश्त के दौरान सोनवाय टोल के पास सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम द्वारा एक टाटा मैजिक टेम्पो की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान वाहन के अंदर से विभिन्न ब्रांड की अवैध शराब बरामद की गई। इसमें लंदन प्राइड व्हिस्की की 3 पेटी, आइकानिक व्हिस्की की एक पेटी, लंदन प्राइड आरेंज वोदका की दो पेटी, बोल्ट बीयर की दो पेटी तथा देशी शराब प्लेन की 2 पेटी शामिल हैं।

इस प्रकार कुल 10 पेटी अवैध मदिरा बरामद की गई। बरामद मदिरा एवं वाहन का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 12 लाख रुपये बताया गया है। शराब एवं वाहन को कब्जे में लेते हुए आरोपी अमित तिवारी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण में आगामी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई कंट्रोलर कमलेश सोलंकी एवं डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के निर्देशन में की गई।

यह भी पढ़ें- राजगढ़ में खाकी पर हमला: डायल 112 के पुलिसकर्मी से मारपीट कर छीना मोबाइल; पकड़ने गई पुलिस पर बरसाए पत्थर