• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • राजगढ़

राजगढ़ में खाकी पर हमला: डायल 112 के पुलिसकर्मी से मारपीट कर छीना मोबाइल; पकड़ने गई पुलिस पर बरसाए पत्थर

हमले में एएसआई शादाब खान समेत तीन पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों घटनाओं में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है।

By Rajesh SharmaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Fri, 18 Sep 2026 08:24:40 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Sep 2026 08:24:40 PM (IST)
राजगढ़ में खाकी पर हमला:  डायल 112 के पुलिसकर्मी से मारपीट कर छीना मोबाइल; पकड़ने गई पुलिस पर बरसाए पत्थर
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। नईदुनिया।

HighLights

  1. घोड़ाखेड़ा गांव में विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ मारपीट
  2. लाेकेशन ट्रेस कर आरोपियों को पकड़ने पहुंची टीम पर भी हमला
  3. पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज की

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजगढ़। खुजनेर थाने के गांव घोड़ाखेड़ा में 17 सितंबर की रात को एक विवाद की सूचना पर डायल 112 पहुंची थी।जहां डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की व शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई गई।

इसके बाद जब आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय की डीसीबी शाखा में पदस्थ एएसआई अपने स्टाफ के साथ गए तो खैरासी के नजदीक उनके साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर दी।

जिसमें तीन पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं, हालांकि बाद में पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ा है।दोनों मामलों में अलग-अलग एफआईआर की है।

राजगढ़ कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक खुजनेर थाने के गांव घोड़ाखेड़ा से खुजनेर थाने की डायल 112 को सूचना मिली थी कि राकेश वर्मा की पत्नी के साथ ससुराल पक्ष के लोग विवाद व मारपीट कर रहे हैं।

पुलिस का देखकर भड़के ग्रामीण

इस सूचना के बाद खुजनेर थाने की डायल 112 घोड़ाखेड़ा गांव पहुंची। लेकिन वहां पर डायल 112 पर मौजूद पुलिसकर्मी राहुल भिलाला को देख राकेश व उनके परिवार के लोग भड़क गए व विवाद करते हुए पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करते हुए शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई गई।


इसकी सूचना राहुल भिलाल ने खुजनेर पुलिस को दी तो टीआई रवि ठाकुर सहित बल गांव पहुंचा, लेकिन आरोपी भाग निकले थे।

पुलिसकर्मियों पर हमला

आरोपियों घोडाखेड़ा से राजगढ़ की और जाने की सूचना मिली।इसके बाद खुजनेर टीआई रवि ठाकुर ने राजगढ पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय की डीसीबी शाखा में पदस्थ एएसआई शादाब खान, प्रधान आरक्षक पुरूषोत्तम, आरक्षक ललित तोमर व आरक्षक श्याम रघुवंशी आरोपियों की तलाश में रवाना हुए।

यह टीम लोकेशन के आधार पर करेडी से खैरासी की तरफ आगे बढ़ी। जहां आरोपी राकेश वर्मा और महेंद्र वर्मा को पुलिस टीम ने पकड़ लिया गया।

इसी दौरान पीछे से आरोपी विजय सिंह, कांताबाई और एक नाबालिग वहां बाइक से पहुंच गए।पुलिस के अनुसार पुलिस पकड़ में मौजूद राकेश और महेंद्र ने अपने परिजनों को उन्हें छुड़ाने के लिए आवाज लगाई।

इसके बाद विजय सिंह, कांताबाई और एक नाबालिग ने हमला कर दिया।साथ ही पुलिस की पकड़ से छूटकर राकेश व महेंद्र ने भी हमला कर दिया।

पुलिसकर्मियों को आई चोटें

विजय ने एएसआई शादाम खान पर पत्थर मारा, जिससे कनपटी और गाल पर चोट लगी। नाबालिग ने एएसआई की भुजा पर काट लिया। कांताबाई ने पत्थर से ललित तोमर की कनपटी पर हमला किया। जबकि नाबालिग ने डंडे से भी वार किया।राकेश और महेंद्र ने भी पत्थर फेंके, जिससे श्याम रघुवंशी की पीठ में चोट आई।

यह भी पढ़ें- रायसेन: मां के घर चोरी करने वाली बेटी प्रेमी संग गिरफ्तार; चुराए थे 12 लाख के जेवर, CCTV से खुला राज

अलग-अलग एफआईआर दर्ज

घटना के बाद पुलिस ने सभी पांच आरोपियों राकेश, महेंद्र, विजय, कांताबाई व नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। घोड़ाखेड़ा में डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मी राहुल भिलाला की शिकायत पर खुजनेर थाने में पांचों आरोपियों पर शासकीय कार्य में बाधा व मोबाइल लूटने की एफआईआर की है।

जबकि दूसरी एफआईआर राजगढ़ कोतवाली में की है।इसमें खैरासी के समीप पुलिसर्मियों पर हमला करने व शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने को लेकर की है।

खुजनेर में घरेलू हिंसा की भी एफआईआर

खुजनेर टीआइ रवि ठाकुर ने बताया कि राकेश वर्मा की पत्नी मंजू वर्मा ने उसके साथ घरैलू हिंसा की शिकायत की है।जिस पर हमने पति राकेश वर्मा, सास कांताबाई, महेंद्र वर्मा, विजय व एक नाबालिग पर भी एफआईआर की है।जबकि पुलिसकर्मी से मारपीट व मोबाइल लूटने की अलग एफआईआर की है।

घोड़ाखेड़ा में खुजनेर डायल 112 को सूचना मिली थी कि राकेश की पत्नी के साथ ससुराल पक्ष के लोग मारपीट कर रहे हैं, तो वहां से पुलिस गई थी।उनके साथ गांव में मारपीट की। जब हमें सूचना मिली की आरोपी राजगढ़ की और आ रहे हैं तो एक टीम हमने भेजी थी। जैसे ही दो आरोपियों को पकड़ा तो उन्होंने राजगढ़ की टीम पर हमला कर दिया।दोनों मामलों में अलग-अलग एफआईआर की है। -मंजू मखोनिया, टीआई, राजगढ़ कोतवाली