नवंबर में कड़ाके की ठंड रहेगी गायब, इंदौर संभाग में बादल, बूंदें व तेज हवा बदलेगी मौसम का मिजाज
अलनीनो के प्रभावसे इस बार नवंबर में इंदौरवासियों को कड़ाके की ठंड गायब रहेगी। नवंबर के पहले सप्ताह में इंदौर शहर के साथ संभाग के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे और वर्षा भी होने की संभावना है।
Publish Date: Sat, 31 Oct 2026 10:27:16 AM (IST)Updated Date: Sat, 31 Oct 2026 10:35:22 AM (IST)
इंदौर में बदलेगा मौसम का मिजाज। -इन्फोHighLights
- अलनीनो के प्रभाव से इस बार नवंबर में कड़ाके की ठंड गायब रहेगी
- इंदौर शहर के साथ संभाग के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे
- नवंबर के पहले सप्ताह में वर्षा भी होने की संभावना है
उदय प्रताप सिंह, नईदुनिया, इंदौर : अलनीनो के प्रभाव से इस बार नवंबर माह में कड़ाके की ठंड गायब रहेगी। नवंबर माह के पहले सप्ताह में इंदौर शहर के साथ संभाग के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे और वर्षा भी होने की संभावना है।
बादल होने से दिन में गर्मी का असर गायब रहेगा और तापमान में गिरावट बरकरार रहेगी। वर्तमान में जहां इंदौर संभाग के अधिकांश जिलों में दिन के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल रही है। यह स्थिति आगामी पांच दिनों तक बरकरार रहेगी। इसके बाद बादल छंटने पर तापमान बढ़ेगा।
दिन का तापमान सामान्य से कम रहेगा
शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे और अलसुबह हल्की ठंडक का अहसास हुआ। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार को शहर में बादल छाए रहेगे और दिन का तापमान सामान्य से कम रहेगा। वही रात का तापमान सामान्य के आसपास ही रहेगा।
इंदौरवासी वर्तमान में हल्की ठंडक का अहसास कर रहे हैं। अर्नब तूफान के असर से शहर में हवा चल रही है। इसके चलते तापमान में गिरावट आई है। वहीं मौसम विज्ञानियों का मानना है कि नवंबर में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ने जा रही है। वातावरण अनुकूल बना रहेगा।
इन सिस्टम के प्रभाव से बादलों की ओट में छुपा है सूरज
- पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पंजाब पर चक्रवाती हवाओं के घेरे के रूप में बना है।
- एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश से उत्तर छत्तीसगढ़ व पूर्वी मप्र के ऊपर बने निम्न दाब क्षेत्र चक्रवाती हवाओं के घेरे पर बना हुआ है।
- ऊपरी हवाओं को घेरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश व दूसरा दक्षिणी गुजरात पर बना हुआ है।
- एक अन्य द्रोणिका पूर्व मध्य अरब सागर के महाराष्ट्र तट से कोंकंगण गोवा विदर्भ, उत्तर छत्तीसगढ़ व पूर्वी मप्र पर निम्न दाब क्षेत्र तक जा रही है।
यह भी पढ़ें- Weather Update: ग्वालियर में 'अर्णब' का असर, अब तक 6.1 मिमी बारिश दर्ज; 7.8 डिग्री गिरा तापमान