• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

त्योहार के बाद अब वापस लौटने की परेशानी... ट्रेन में लंबी वेटिंग, फ्लाइट के टिकट भी महंगे

त्योहारों के बाद अब काम के लिए दूसरे शहरों की ओर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ का असर ट्रेन और फ्लाइट दोनों पर दिखाई देने लगा है। इंदौर से ज्यादातर रूट की ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है।

By prem jatEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 10:21:41 AM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 10:21:41 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
त्योहार के बाद अब वापस लौटने की परेशानी... ट्रेन में लंबी वेटिंग, फ्लाइट के टिकट भी महंगे
दीपावली पर घर लौटने की जल्दी, इंदौर रेलवे स्टेशन पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब। उत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़, आरक्षित डिब्बों में भी यात्रियों की भारी आवाजाही। - राजू पवार

HighLights

  1. दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु के लिए हवाई किराए में तेजी, ट्रेनों में लंबी वेटिंग
  2. यात्रियों को डेढ़ से दो गुना तक फ्लाइट फेयर लगा है
  3. पुणे के लिए करीब 6,400 रुपए फ्लाइट फेयर लग रहा है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : त्योहारों के बाद अब काम के लिए दूसरे शहरों की ओर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ का असर ट्रेन और फ्लाइट दोनों पर दिखाई देने लगा है। इंदौर से ज्यादातर रूट की ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है, वहीं फ्लाइट से सफर करने वालों को भी महंगे किराए का सामना करना पड़ रहा है।

फ्लाइट में हाई फेयर है। स्थिति यह है कि जिन यात्रियों को ट्रेन में सीट नहीं मिल रही है, उनके लिए हवाई सफर भी सस्ता विकल्प नहीं रह गया है। दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे प्रमुख रूट पर फ्लाइट में हाई फेयर है।


यात्रियों को डेढ़ से दो गुना तक फ्लाइट फेयर लगा है

ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अनुसार 9 नवंबर सोमवार को ज्यादातर रूट पर यही स्थिति रही। दीपावली बाद लौटने वाले यात्रियों को डेढ़ से दो गुना तक फ्लाइट फेयर लगा है। ट्रेनों में काफी लंबी वेटिंग रही। 10 नवंबर को फ्लाइट का किराया 7 हजार से 12 हजार रुपए तक दिखाई दिया।

पुणे के लिए करीब 6,400 रुपए फ्लाइट फेयर लग रहा है

सबसे ज्यादा दबाव कोलकाता और बेंगलुरु रूट पर है। कोलकाता के लिए 10,495 से 12 हजार रुपए तक है। बेंगलुरु के लिए भी किराया 9 हजार रुपए, दिल्ली के लिए करीब 7,200 रुपए, मुंबई के लिए करीब 6,900 रुपए और पुणे के लिए करीब 6,400 रुपए फ्लाइट फेयर आ रहा है।

लंबी वेटिंग, पटना वालों को कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे

इंदौर से इस सप्ताह ज्यादातर रूट की ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। छठ पूजन के लिए पटना जाने वाले यात्रियों को भी कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। इंदौर से दिल्ली, पुणे, मुंबई सहित अन्य रूटों की ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। इस सप्ताह ज्यादातर रूटों की ट्रेनों में यही स्थिति है।

विमान किराया तालिका (फ्लाइट फेयर)

रूट फेयर 9 नवंबर 10 नवंबर

इंदौर-दिल्ली

₹7,337

₹7,207

इंदौर-मुंबई

₹6,400

₹6,973

इंदौर-पुणे

₹5,665

₹6,399

इंदौर-बेंगलुरु

₹8,566

₹9,084

इंदौर-कोलकाता

₹12,175

₹10,495

(जानकारी ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अनुसार)

यह भी पढ़ें- दीपावली और छठ पर सफर हुआ मुश्किल, रायपुर से यूपी और बिहार जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग; यहां देखें पूरी जानकारी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।