
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कांग्रेस ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव को मित्रासुर बताते हुए शहर की समस्याओं को लेकर सोमवार को रीगल चौराहे पर उनका पुतला फूंका। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट के नेतृत्व में नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने गड्ढे, जलसंकट, ट्रैफिक, ड्रेनेज और घोटालों जैसे मुद्दे उठाए।
नेता प्रतिपक्ष महिलाओं के साथ रीगल तिराहा पहुंची। उन्होंने कहा कि शहर अवैध होर्डिंग से भरा हुआ है। भागीरथपुरा दूषित पानी कांड की जिम्मेदारी भी नहीं ली गई। मिमरोट ने महापौर से कहा कि वे छह महीने में जनता के लिए किए गए काम साबित करें, या इस्तीफा दें।
प्रदर्शन के दौरान मित्रासुर के पुतले के अलग-अलग चेहरों पर शहर की समस्याओं और कथित अनियमितताओं से जुड़े नाम लिखे गए थे।
यह भी पढ़ें- धार के 7 थाना क्षेत्रों में ₹8.20 करोड़ के गांजे के 6863 पौधे जब्त, 12 मामले दर्ज, एक गिरफ्तार; कई फरार
इनमें गड्ढा मित्र, फर्जी नामांतरण घोटाला मित्र, भागीरथपुरा कांड मित्र, सफाईकर्मियों का झूठा मित्र, जलसंकट मित्र, अवैध होर्डिंग मित्र, घटिया ट्रैफिक नवाचार मित्र, भेदभाव मित्र और फर्जी बिल घोटाला मित्र शामिल थे।