
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : नवरात्र, दीपावली और छठ पूजा पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रीवा के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू होगी। रीवा से प्रत्येक शनिवार और डॉ. अंबेडकर नगर-महू से प्रत्येक रविवार को स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन चलेगी।
10 अक्टूबर से 14 नवंबर तक चलेगी। इंदौर से 11 अक्टूबर से 15 नवंबर तक चलेगी। इंदौर और रीवा दोनों ही तरफ से छह-छह फेरे लगाएगी। रीवा से रात 10.50 बजे चलेगी, जो अगले दिन दोपहर 2.15 बजे और महू 3.05 बजे पहुंचेगी। वहीं, महू से रविवार रात 9.20 बजे चेलगी, जो रात 9.45 बजे इंदौर पहुंचेगी। फिर अगले दिन दोपहर 2.30 रीवा पहुंचेगी।
स्पेशल ट्रेन इंदौर, देवास, मक्सी, शाजापुर, रानीकमला पति, इटारसी, जबलपुर, कटनी होते हुए रीवा पहुंचेगी। इंदौर से प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को चलती है। वहीं, रीवा से रविवार, मंगलवार और गुरुवार को चलती है। इसमें त्योहारों के समय पर यात्रियों का बहुत ज्यादा दबाव रहता है। इंदौर से रीवा के लिए इंडिया एयरलाइंस की एक फ्लाइट चलती है।
रतलाम: रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल चोरी होने के दो मामले सामने आए हैं। एक यात्री का मोबाइल हरिद्वार एक्सप्रेस के जनरल कोच में रतलाम आने से पहले चोरी हुआ, जबकि दूसरे यात्री का मोबाइल ट्रेन से उतरने के बाद प्लेटफार्म से लिफ्ट के जरिए ब्रिज की ओर जाते समय जेब से निकाल लिया गया।
जीआरपी ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। पहले मामले में महाराष्ट्र के जलगांव जिले के ग्राम कुंभारवाड़ा निवासी सागर पुत्र विजय महाजन ने शिकायत कर बताया कि 16 सितंबर को ट्रेन 19019 हरिद्वार एक्सप्रेस के आगे के जनरल कोच में बड़ौदा से रतलाम आ रहा था। यात्रा के दौरान वह सो गया।
रतलाम स्टेशन आने से करीब दो मिनट पहले नींद खुली तो पैंट की जेब में रखा मोबाइल गायब मिला। चोरी गया मोबाइल करीब 10 हजार रुपये कीमत का है। दूसरे मामले में झाबुआ के रामकृष्ण नगर निवासी 71 वर्षीय शांतीलाल पुत्र बाबूलाल पडियार ने मोबाइल चोरी की शिकायत में बताया कि पत्नी भगवती के साथ निजी काम से ट्रेन 19037 अवध एक्सप्रेस से मुंबई से रतलाम आए थे।
ट्रेन से उतरने के बाद वे प्लेटफार्म नंबर 5-6 की लिफ्ट से ऊपर ब्रिज की ओर गए। लिफ्ट से बाहर निकलने के बाद कुर्ते की जेब देखी तो मोबाइल गायब था। मोबाइल करीब 56 हजार रुपये कीमत का है।
यह भी पढ़ें- ट्रेनों की लेटलतीफी पर कोरबा सांसद का अल्टीमेटम, मांग पूरी न हुई तो पटरी पर बैठकर करेंगी उग्र आंदोलन