• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन इंदौर में नहीं रहेगा स्थानीय अवकाश, कलेक्टर ने नहीं की घोषणा, स्कूल व कार्यालय होंगे संचालित

शहर में अनंत चर्तुदशी के अगले दिन स्थानीय अवकाश नहीं होगा। ऐसे में स्कूलों ने अपने स्तर पर स्कूल संचालन का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि विगत वर्षो में...और पढ़ें

By Udaypratap SinghEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 10:22:30 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 10:22:30 PM (IST)
अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन इंदौर में नहीं रहेगा स्थानीय अवकाश, कलेक्टर ने नहीं की घोषणा, स्कूल व कार्यालय होंगे संचालित
अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन इंदौर में नहीं रहेगा स्थानीय अवकाश। (एआई इमेज)

HighLights

  1. कुछ स्कूलों ने पीटीएम रखी तो कुछ में हो रही परीक्षा
  2. स्कूलों ने अपने स्तर पर लिया निर्णय
  3. कलेक्टर द्वारा शहर में स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता था

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : शहर में अनंत चर्तुदशी के अगले दिन स्थानीय अवकाश नहीं होगा। ऐसे में स्कूलों ने अपने स्तर पर स्कूल संचालन का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि विगत वर्षों में अनंत चर्तुदशी के अगले दिन कलेक्टर द्वारा शहर में स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता था।

कलेक्टर को शिक्षा सत्र में वर्ष में तीन बार तीन दिन ही स्थानीय अवकाश घोषित करने का अधिकार है। इस बार कलेक्टर द्वारा 14 जनवरी को मकर संक्राति, 21 अक्टूबर को दशहरे के दूसरे दिन व 11 नवंबर को भाई दूज पर स्थानीय अवकाश घोषित किया जा चुका। इस वजह से इस बार अनंत चर्तुदशी के अगले दिन स्थानीय अवकाश घोषित नहीं किया गया है। जिन शासकीय कार्यालयों में शनिवार को अवकाश नहीं होता था वहां नियमित कामकाज होगा।


स्कूलों ने अपने स्तर पर लिया निर्णय, कहीं पीटीएम तो कही हुई परीक्षा

अनंत चर्तुदशी पर रात पर शहरवासी झांकी देखने जाते है। इस वजह से विगत वर्षो में स्थानीय अवकाश घोषित कर शहरवासी व स्कूली बच्चों का राहत दी जाती थी। इस बार कलेक्टर द्वारा स्थानीय अवकाश घोषित नहीं होने के कारण सहोदय ग्रुप के स्कूलों ने भी अपने स्तर पर अवकाश का निर्णय लिया है।

कुछ एक स्कूलों ने ही अवकाश घोषित किया, अधिकांश स्कूल लगे। स्थानीय अवकाश पर असमंजस के कारण कुछ सीबीएसई स्कूलों ने पैरेंट्स टीचर मीटिंग रखी। वही कुछ स्कूलों में अद्धवार्षिक परीक्षाएं रखी। कुछ ने परीक्षा का गेप भी रखा। इस वजह से कई स्कूलों में बच्चों को नियमित पढ़ाई के लिए नहीं जाना होगा।

स्कूलों को अपने स्तर पर अवकाश का निर्णय लेने के लिए कहा

इस बार कलेक्टर द्वारा स्थानीय अवकाश घोषित नहीं किया गया है। इस वजह से हमने सभी सीबीएसई स्कूलों को अपने-अपने स्तर पर अवकाश रखने का निर्णय लेने के लिए कहा था। कुछ स्कूलों ने पीटीएम रखी है तो कुछ में अद्धवार्षिक परीक्षाएं संचालित हो रही है। -सुधा पांडे, चेयरपर्सन सहोदय ग्रुप

स्कूलों में नहीं रहेगा अवकाश

इस बार अनंत चर्तुदर्शी के अगले दिन स्थानीय अवकाश घोषित नहीं किया गया है। इस वजह से हमारी ओर से भी अवकाश का कोई आदेश जारी किया गया है। शनिवार को स्कूलों में अवकाश नहीं रहेगा। -शौर्य मल्होत्रा, जिला शिक्षा अधिकारी

यह भी पढ़ें- अनंत चतुर्दशी पर भोपाल में गणेश विसर्जन के व्यापक इंतजाम: 7 घाटों पर 13 क्रेन और 12 पोकलेन तैनात, 184 गोताखोर संभालेंगे मोर्चा