• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

Indore में महिला के बाल पकड़ कर मोबाइल और चेन की लूट, तीन आरोपी गिरफ्तार

एरोड्रम पुलिस ने महिलाओं के साथ लूट करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने एक महिला के तो बाल पकड़ कर चेन लूट ली थी। मोबाइल भी लूटा लेक...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 24 Nov 2025 08:31:38 PM (IST)Updated Date: Mon, 24 Nov 2025 08:31:38 PM (IST)
Indore में महिला के बाल पकड़ कर मोबाइल और चेन की लूट, तीन आरोपी गिरफ्तार
Indore में महिला के बाल पकड़ कर मोबाइल और चेन की लूट

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एरोड्रम पुलिस ने महिलाओं के साथ लूट करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने एक महिला के तो बाल पकड़ कर चेन लूट ली थी। मोबाइल भी लूटा लेकिन छीनने के दौरान नीचे गिर गया। पुलिस अन्य घटनाओं में भी पूछताछ कर रही है। डीसीपी जोन-1 कृष्ण लालचंदानी के अनुसार शनिवार को ही मानसी शर्मा के साथ लूट की वारदात हुई थी। खरीदारी कर लौटते वक्त बाइक सवार तीन बदमाशों ने मानसी के बाल पकड़े और चेन छीन ली।

सोने की चेन और बाइक जब्त की

दूसरे ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया लेकिन नीचे गिर गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपित गोपाल पुत्र रामप्रसाद धाकड़ निवासी शिवकंठ नगर,कृष्णलाल पुत्र शिवलाल अहिरवार निवासी शिवकंठनगर और शिवम पुत्र संतोष चंदेल निवासी शिवकंठनगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों से सोने की चेन और बाइक(एमपी 08जेडजी 50130) जब्त की है।


रास्ते में रोका और मारपीट कर लूट लिया

युवक पर हमला कर लूटने वाले नकाबपोश बदमाश गिरफ्तार बाणगंगा पुलिस ने भी लूट के तीन आरोपितों को पकड़ा है। आरोपितों ने एक युवक को रास्ते में रोका और मारपीट कर लूट लिया। एसीपी रुबिना मिजवानी के अनुसार घटना जर्मन टूल कंपनी के समीप की है।

नकाबपोश तीन बदमाशों ने रास्ते में रोका

फरियादी माखनसिंह दीपमाला हाट बाजार से एमसीयू हेल्थ केयर कंपनी की तरफ जा रहा था। नकाबपोश तीन बदमाशों ने रास्ते में रोका और चाकू अड़ा कर मोबाइल और 700 रुपये कैश छीन लिए। राहगिरों ने घटना देखी और तीनों को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और आरोपित गजानन गजदी,राजासिंह चौधरी और राजा इवने को पकड़ लिया।

इसे भी पढ़ें... भावांतर योजना : आ गई तारीख... इस दिन सीएम मोहन यादव किसानों के खाते में डालेंगे राशि