• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

तीन साल की बच्ची बोली- मैडम चिमटी काटती है, पिता ने बैग में मोबाइल रख रिकॉर्ड की टीचर की धमकी

Indore School News: पिता के पूछने पर बच्ची ने बताया कि मैडम उसे 'गंदा बच्चा' कहती हैं, चिमटी काटती हैं और वह स्कूल जाने से डरती है।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 20 Aug 2026 09:56:14 AM (IST)Updated Date: Thu, 20 Aug 2026 10:02:04 AM (IST)
तीन साल की बच्ची बोली- मैडम चिमटी काटती है, पिता ने बैग में मोबाइल रख रिकॉर्ड की टीचर की धमकी
टीचर के डर से बच्ची स्कूल जाने से डरने लगी। - प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. बच्ची के पिता बोले- उदास बेटी को देखकर शक हुआ
  2. अगले दिन मोबाइल का रिकॉर्डिंग एप ऑन कर बैग में रखा
  3. टीचर की बच्ची को धमकाने की आवाज हुई रिकॉर्ड

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। तीन साल की मासूम बेटी स्कूल से लौटकर उदास थी। पिता ने प्यार से वजह पूछी तो बच्ची ने जो बताया, उसे सुनकर वे हैरान रह गए। बच्ची का कहना था कि मैडम उसे गंदा बच्चा कहती हैं, चिमटी काटती हैं और वह स्कूल जाने से डरती है। बेटी की बात पर पिता ने अगले दिन उसके बैग में मोबाइल रखकर कक्षा की आवाज रिकार्ड कर ली। रात में रिकॉर्डिंग सुनी तो मामला गंभीर नजर आया।

एसीपी पराग सैनी के अनुसार विजय नगर स्थित फर्स्ट क्राई इंटेलिटाट्स श्री स्कूल की नर्सरी में पढ़ने वाली बच्ची के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में शिक्षिका प्रांजलि उपाध्याय पर कथित तौर पर बच्ची से गाली-गलौज, अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने और मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता का दावा है कि रिकॉर्डिंग में बच्ची को शिक्षिका द्वारा मारने की धमकी देते हुए सुना जा सकता है।


रिकॉर्डिंग सुनते ही बेटी को स्कूल से निकाला

पिता के मुताबिक वे आठ जुलाई को बच्ची को स्कूल से लेने पहुंचे तो वह काफी उदास थी। पूछने पर उसने स्कूल जाने से इन्कार करते हुए शिक्षिका के व्यवहार की शिकायत की। बच्ची की बात पर भरोसा नहीं हुआ तो पिता ने अगले दिन मोबाइल में रिकॉर्डिंग एप चलाकर फोन बच्ची के बैग में रख दिया।

रात को बैठकर रिकॉर्डिंग सुनी तो कथित बातचीत में शिक्षिका द्वारा बच्ची को मारने की धमकी और अपशब्दों के इस्तेमाल करने की बात सामने आई। इसके बाद पिता अगले दिन बच्ची को लेकर स्कूल पहुंचे, लेकिन मासूम अंदर जाने को तैयार नहीं हुई और रोते हुए शिक्षिका से डरने की बात कहती रही। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को पूरी घटना बताई और कक्षा का सीसीटीवी फुटेज भी मांगा, लेकिन उन्हें अब तक फुटेज उपलब्ध नहीं कराया गया।

शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग

शिकायत में कहा गया है कि इस घटना के बाद बच्ची के मन में स्कूल को लेकर डर बैठ गया है और उसकी मानसिक स्थिति पर भी असर पड़ा है। पिता ने 18 अगस्त को विजय नगर थाना पुलिस से शिकायत कर शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अब शिकायत, कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग, स्कूल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें- प्राचार्य के अभद्र व्यवहार से भड़का भारी आक्रोश: छात्रों ने स्कूल में जड़ा ताला, सूरजपुर जिले के सिलफिली की घटना