• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में अनंत चतुर्दशी की झांकियों में रहेगा सख्त पहरा, हुड़दंग किया तो चेहरा पकड़ लेगा कैमरा

Indore Anant Chaturdashi Jhanki: पुलिस संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फेस रिकग्निशन कैमरों के जरिए संदिग्ध एवं असामाजिक तत्वों पर नजर रखेगी।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 08:03:27 AM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 08:11:42 AM (IST)
इंदौर में अनंत चतुर्दशी की झांकियों में रहेगा सख्त पहरा, हुड़दंग किया तो चेहरा पकड़ लेगा कैमरा
अनंत चतुर्दशी चल समारोह के लिए पुलिस का सुरक्षा प्लान तैयार। - फाइल फोटो

HighLights

  1. झांकी में शामिल हर वाहन और ड्राइवर की होगी जांच
  2. ड्राइवर नशे में मिला तो नहीं चलाने देंगे वाहन
  3. संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी से निगरानी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अनंत चतुर्दशी (25 सितंबर) पर निकलने वाले इंदौर के ऐतिहासिक झांकी और अखाड़ा चल समारोह को लेकर पुलिस ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। इस बार ड्रोन, सीसीटीवी कैमरों के साथ पहली बार फेस रिकग्निशन कैमरों से जुलूस के मार्ग और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर नजर रखी जाएगी। संदिग्ध और असामाजिक तत्व पुलिस की विशेष निगरानी में रहेंगे।

गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इसी सिलसिले में मंगलवार को पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने अभय प्रशाल में झांकियों और अखाड़ों के आयोजकों के साथ बैठक की। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने आयोजकों से झांकियों के क्रम, रूट, समय, वाहनों की संख्या, पार्किंग और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। अधिकारियों ने साफ किया कि आयोजन के दौरान तय रूट और समय में बिना अनुमति बदलाव नहीं किया जा सकेगा।


चल समारोह में शामिल होने वाले वाहनों को लेकर पुलिस खास सतर्कता बरतेगी। आयोजकों को सभी वाहनों की पहले से मैकेनिकल जांच कराने और अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बाक्स, स्ट्रेचर जैसे जरूरी संसाधन रखने के निर्देश दिए गए हैं। ड्राइवरों के प्रशिक्षित होने की भी जांच होगी।

सबसे अहम यह कि झांकियों और अखाड़ों के वाहनों के ड्राइवरों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की जाएगी। शराब का सेवन करते पाए जाने पर ड्राइवर को वाहन चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी और उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।

वालिंटियर्स की भी रहेगी जिम्मेदारी

पुलिस ने आयोजकों से पदाधिकारियों और वालिटियर्स की सूची मोबाइल नंबर सहित उपलब्ध कराने को कहा है। पर्याप्त संख्या में वालिंटियर्स तैनात करने और उन्हें भीड़ प्रबंधन व सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी पहले से समझाने के निर्देश दिए गए हैं।

झांकियों की विद्युत व्यवस्था की भी आयोजन से पहले जांच होगी। वर्षा की संभावना को देखते हुए विद्युत उपकरण, साउंड सिस्टम और अन्य व्यवस्थाओं के लिए वैकल्पिक इंतजाम रखने को कहा गया है। साउंड सिस्टम का उपयोग अनुमति और निर्धारित डेसीबल सीमा के भीतर ही करना होगा।

यह भी पढ़ें- एमपी में अनंत चतुर्दशी पर होगा बड़ा श्रीगणेश... 25 सितंबर से चलेंगी सुगम बसें, प्रदेश के 75% गांवों तक पहुंचेगी सेवा

चेहरों से पहचाने जाएंगे संदिग्ध

पुलिस संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फेस रिकग्निशन कैमरों के जरिए संदिग्ध एवं असामाजिक तत्वों पर नजर रखेगी। वहीं ड्रोन और सीसीटीवी से जुलूस के मार्ग की निगरानी की जाएगी। पुलिस का जोर ऐसे लोगों पर पहले से नजर रखने पर है, जिनसे आयोजन में व्यवधान की आशंका हो।

पुलिस कमिश्नर ने आयोजकों से कहा कि अनंत चतुर्दशी इंदौर की ऐतिहासिक और गौरवशाली परंपरा है। इसे सुरक्षित और गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस के साथ लगातार समन्वय बनाए रखें। बैठक में आयोजकों ने अपनी समस्याएं और सुझाव भी अधिकारियों के सामने रखे।

यह भी पढ़ें- अनंत चतुर्दशी व्रत और महाभारत के पांडवों के बीच क्या कनेक्शन है? पढ़ें पौराणिक कथा