इंदौर में ट्रैफिक डायवर्सन! कई रास्ते रहेंगे बंद, एयरपोर्ट जाने वाले बदलें रूट; देखें ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी
डायवर्सन व्यवस्था लागू होने का समय दोपहर/शाम चार बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा। कार्यक्रम में सम्मिलित व्यक्तियों की संख्या के आधार पर एवं या...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 05:56:48 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 05:56:48 PM (IST)
इंदौर में ट्रैफिक डायवर्सन! कई रास्ते रहेंगे बंद, एयरपोर्ट जाने वाले बदलें रूटHighLights
- डोल ग्यारस पर शाम 4 बजे से लागू होगा ट्रैफिक डायवर्सन प्लान
- राजवाड़ा और हरसिद्धि मंदिर क्षेत्र में भारी वाहन रहेंगे प्रतिबंधित
- एयरपोर्ट और राजवाड़ा जाने वाले यात्रियों के लिए रूट बदले गए
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष गणेश उत्सव के दौरान डोल ग्यारस का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस मौके पर भव्य चल समारोह का आयोजन होगा। शहर के विभिन्न हिस्सों से झांकियां चल समारोह के रूप में हरसिद्धि मंदिर आएंगी। यातायात व्यवस्था निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर होगी।
डायवर्सन व्यवस्था लागू होने का समय दोपहर/शाम चार बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा। कार्यक्रम में सम्मिलित व्यक्तियों की संख्या के आधार पर एवं यातायात दबाव के आधार पर यह समय परिवर्तित किया जा सकेगा।
सिटी बसों, भारी वाहनों और चार पहिया वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद
- राजवाड़ा क्षेत्र में दोपहर/शाम चार बजे से सिटी बसों व अन्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- पटेल प्रतिमा चौराहे से संजय सेतु चौराहा, यशवंत रोड चौराहा की ओर प्रतिबंधित।
- कलेक्टर चौराहा से हरसिद्धि मंदिर, मच्छी बाजार चौराहा की ओर प्रतिबंधित।
- संजय सेतु चौराहा से चंद्रभागा चौराहा, पंढरीनाथ मंदिर की ओर प्रतिबंधित।
- दरगाह चौराहा, नयापीठा से मच्छी बाजार की ओर प्रतिबंधित।
- पालदा, चितावद क्षेत्र में निकलने वाली डोल यात्रा के दौरान पालदा से नवलखा की ओर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
एयरपोर्ट और राजवाड़ा से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए जारी हुई एडवाइजरी
वाहन चालक ध्यान दें; परिवर्तित मार्ग का उपयोग कर अपने गंतव्य की ओर जाएं। एयरपोर्ट की ओर आवागमन करने के लिए भंवरकुआं, कलेक्टर, महूनाका से एयरपोर्ट व मध्य क्षेत्र में डीआरपी लाइन, मरीमाता से एयरपोर्ट एवं विजय नगर क्षेत्र से एमआर-10 सुपर कॉरिडोर होते हुए एयरपोर्ट के लिए आवागमन किया जा सकेगा।
वे वाहन चालक जो राजवाड़ा से राजमोहल्ला चौराहा जाना चाहते हैं, वे नगर निगम इमली बाजार-बड़वाली चौकी से बड़ा गणपति की ओर आवागमन कर सकेंगे। सैफी चौराहे से लाल मंदिर, हाथीपाला, बड़ा रावला, सोनकर धर्मशाला से महूनाका की ओर जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें- अतिथि शिक्षक भर्ती में धांधली का आरोप, पीड़ित अभ्यर्थी ने DEO से की लिखित शिकायत, कोर्ट जाने की दी चेतावनी
आपातकालीन सेवाओं पर लागू नहीं होंगे प्रतिबंध
- समस्त आम नागरिक एवं चल समारोह में शामिल होने वाले श्रद्धालु प्रस्तावित परिवर्तित मार्ग का प्रयोग करें।
- अनावश्यक यातायात दबाव व भीड़ वाले क्षेत्रों में वाहन लाने से बचें।
- आवश्यकतानुसार पिक एंड ड्रॉप वाहनों का प्रयोग करें।
- अति आवश्यक सेवा वाले वाहन जैसे एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड एवं पुलिस पर कोई भी प्रतिबंध लागू नहीं होगा।