• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर से केरलम् जाना होगा आसान, कोच्चि के लिए मिलेगी कनेक्टिंग उड़ान, नहीं बदलना पड़ेगा विमान

इंडिगो एयरलाइंस के विंटर शेड्यूल में 25 अक्टूबर से इंदौर और कोच्चि के बीच हवाई कनेक्टिविटी का नया विकल्प मिलेगा। एयरलाइन गोवा और पुणे के रास्ते इंदौर ...और पढ़ें

By prem jatEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 07:56:22 AM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 07:56:22 AM (IST)
इंदौर से केरलम् जाना होगा आसान, कोच्चि के लिए मिलेगी कनेक्टिंग उड़ान, नहीं बदलना पड़ेगा विमान
कोच्चि के लिए मिलेगी उड़ान। -फाइल फोटो

HighLights

  1. 25 अक्टूबर से गोवा और पुणे होकर केरलम् तक यात्रा
  2. यात्रियों को बीच में विमान बदलने की जरूरत नहीं होगी
  3. इंदौर से रवाना होने वाला विमान ही आगे कोच्चि तक जाएगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : इंडिगो एयरलाइंस के विंटर शेड्यूल में 25 अक्टूबर से इंदौर और कोच्चि के बीच हवाई कनेक्टिविटी का नया विकल्प मिलेगा। एयरलाइन गोवा और पुणे के रास्ते इंदौर से कोच्चि तक कनेक्टिंग उड़ान की सुविधा देगी। खास बात यह है कि यात्रियों को बीच में विमान बदलने की जरूरत नहीं होगी। इंदौर से रवाना होने वाला विमान ही आगे कोच्चि तक जाएगा, जिससे यात्रियों को सफर के दौरान सहूलियत मिलेगी।

विंटर सीजन से उड़ानों का शेड्यूल बदल रहा है

दरअसल विंटर सीजन से उड़ानों का शेड्यूल बदल रहा है। इंडिगों कंपनी भी अपनी वर्तमान गोवा और पुणे उड़ान का शेड्यूल बदल रही है और इनको कनेक्टिंग में कोच्चि तक की सुविधा दे रही है। गोवा होकर संचालित उड़ान में यात्री इंदौर से शाम 5.25 बजे रवाना होंगे और शाम 7 बजे गोवा पहुंचेंगे।


विमान रात 8 बजे कोच्चि के लिए रवाना होगा

यहां एक घंटे के ट्रांजिट के बाद विमान रात 8 बजे कोच्चि के लिए रवाना होगा और रात 9.20 बजे वहां पहुंचेगा। यह सुविधा प्रतिदिन उपलब्ध रहेगी। इस कनेक्टिविटी से शाम के समय इंदौर से केरलम् जाने वाले यात्रियों को एक नया विकल्प मिलेगा। वापसी में कोच्चि से दोपहर 1.20 बजे उडा़न रवाना होगी और दोपहर 3.10 बजे गोवा से उड़ान भरकर शाम 4.50 बजे इंदौर पहुंचेगी।

पुणे होकर रात में मिलेगी कनेक्टिविटी

पुणे होकर जाने वाले यात्रियों के लिए भी प्रतिदिन उड़ान उपलब्ध रहेगी। विमान रात 10.25 बजे इंदौर से रवाना होकर 11.40 बजे पुणे पहुंचेगा। यहां एक घंटे के अंतराल के बाद रात 12.40 बजे उड़ान कोच्चि के लिए रवाना होगी और रात 2.25 बजे पहुंचेगी। वहीं पुणे होकर आने वाली उड़ान सुबह 2.55 बजे कोच्चि से रवाना गोवा से सुबह 5.10 बजे रवाना होकर सुबह 6.25 बजे इंदौर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- इंदौर से जोधपुर और अहमदाबाद की शुरू होगी फ्लाइट, तो जबलपुर का टूट जाएगा संपर्क, उड़ानों का नया शेड्यूल जारी