• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में ट्रस्टी हत्याकांड: मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को निर्वस्त्र होकर धमकाता था गुंडा, शिकायत के बाद भी पुलिस ने बरती लापरवाही

ट्रस्टी कैलाश मोदी ने बाकायदा शिकायत कर आरोपित मुकेश शर्मा से जान का खतरा बताया था। पुलिसकर्मियों ने मोदी से ही अभद्रता की और थाने से भगा दिया। अफसर अ...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 18 Jun 2026 11:49:20 AM (IST)Updated Date: Thu, 18 Jun 2026 11:49:20 AM (IST)
इंदौर में ट्रस्टी हत्याकांड: मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को निर्वस्त्र होकर धमकाता था गुंडा, शिकायत के बाद भी पुलिस ने बरती लापरवाही
पुलिस ने बरती लापरवाही। (एआई इमेज)

HighLights

  1. कलेक्टर-कमिश्नर को शिकायत कर जान का खतरा बताया फिर भी नहीं जागी अन्नपूर्णा पुलिस
  2. ट्रस्टी कैलाश मोदी ने बाकायदा शिकायत कर आरोपित मुकेश शर्मा से जान का खतरा बताया था
  3. पुलिसकर्मियों ने मोदी से ही अभद्रता की और थाने से भगा दिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शिव-हनुमान मंदिर के ट्रस्टी कैलाश मोदी हत्याकांड में अन्नपूर्णा पुलिस की लापरवाही सामने आई है। ट्रस्टी कैलाश मोदी ने बाकायदा शिकायत कर आरोपित मुकेश शर्मा से जान का खतरा बताया था। पुलिसकर्मियों ने मोदी से ही अभद्रता की और थाने से भगा दिया। अफसर अब सफाई देते हुए जिलाबदर करने का दावा कर रहे है।

बारामत्था बगीची स्थिति शिव-हनुमान मंदिर के 70 वर्षीय ट्रस्टी कैलाश वल्लभदास मोदी की मुकेश पुत्र बाबूलाल शर्मा ने मंगलवार सुबह लट्ठ से पीट पीटकर हत्या कर दी थी। आदतन अपराधी मुकेश के विरुद्ध अन्नपूर्णा थाना में मारपीट, अवैध हथियार रखने, अड़ीबाजी के पांच प्रकरण चल रहे हैं।


ट्रस्टी कैलाश मोदी ने भी उसके खिलाफ 13 मई को शिकायत दर्ज करवाई और जान का खतरा बताया। मोदी ने आयुक्त संतोष कुमारसिंह और कलेक्टर शिवम वर्मा को की शिकायत में कहा कि अन्नपूर्णा पुलिस द्वारा मुकेश के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जा रही है। मंदिर प्रांगण में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ भी अभद्रता करता है। उनके सामने निर्वस्त्र होकर जान से मारने की धमकी देता है। उसके द्वारा हत्या की धमकी दी जा रही है।पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। अभद्रता कर शिकायतकर्ता को थाने से भगा देते है। मुकेश मंदिर परिसर में कब्जा करना चाहता था।

छह महीने पूर्व भी ट्रस्टी पर हमला कर चुका है बदमाश

शिकायत में यह भी लिखा कि आदतन अपराधी मुकेश ने पिछले साल 8 दिसंबर को प्लास्टिक के डंडे से हमला कर दिया था। ट्रस्टी उस वक्त मरम्मत का काम करवा रहे थे। उसने कमर पर वार कर जख्मी कर दिया। काम करने आए मजदूरों को भी उसके द्वारा धमकाया गया। वह परिसर में ही शराब पीने लगा और तोड़फोड़ करना शुरु कर दी।कड़ी कार्रवाई न होने पर कैलाश मोदी ने 23 अप्रेल को पुन: शिकायत की पर इस बार भी सुनवाई नहीं हुई। एसीपी शिवेंदु जोशी के मुताबिक मुकेश को बाउंड ओवर कर दिया था। जिलाबदर की कार्रवाई चालू कर दी थी। आरोपित को नोटिस भी तामिल करवा दिए थे।

इंदौर में 150 वर्ष पुराने मंदिर के बुजुर्ग ट्रस्टी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या, चौकीदार गिरफ्तार