• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में फर्जी डॉक्टरों पर बड़ा एक्शन, इलेक्ट्रोहोम्योपैथी की डिग्री लेकर कर रहे थे एलोपैथी इलाज, दो क्लीनिक सील

इंदौर में इलेक्ट्रोहोम्योपैथी सहित अन्य डिग्री से मरीजों का एलोपैथी इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के दो बार निर्देश के बाद भी क्लीनिक बंद नहीं ...और पढ़ें

By Vinay YadavEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 05 Jul 2026 06:52:43 PM (IST)Updated Date: Sun, 05 Jul 2026 06:52:43 PM (IST)
इंदौर में फर्जी डॉक्टरों पर बड़ा एक्शन, इलेक्ट्रोहोम्योपैथी की डिग्री लेकर कर रहे थे एलोपैथी इलाज, दो क्लीनिक सील
क्लीनिक को सील करने की कार्रवाई करते हुए।

HighLights

  1. शहर में अवैध क्लीनिकों के खिलाफ अभियान जारी
  2. प्रशासन के आदेश को ठेंगे पर रखना पड़ा महंगा
  3. झोलाछाप डॉक्टरों के ठिकानों को किया गया बंद

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में इलेक्ट्रोहोम्योपैथी सहित अन्य डिग्री से मरीजों का एलोपैथी इलाज किया जा रहा है। शनिवार को अर्बन ब्लाक मेडिकल आफिसर डॉ. दिव्यानी अहरवाल द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से ओम साईं क्लिनिक को सील किया गया। उक्त क्लिनिक का संचालन कमल गुर्जर द्वारा किया जा रहा था। इनके पास इलेक्ट्रोहोम्योपैथी की डिग्री है।

निर्देशों की अवहेलना और ओम साईं क्लिनिक सील

इन्हें पूर्व में 20 मई और 20 जून को क्लिनिक बंद करने के लिए निर्देशित किया गया था। लेकिन निर्देशों की अवहेलना करते हुए क्लिनिक का संचालन निरंतर जारी रखा गया। निरीक्षण के दौरान क्लिनिक में एलोपैथिक पद्धति से उपचार किया जाना पाया गया। इसपर क्लीनिक को सील करने की कार्रवाई की गई।


संजीवनी क्लीनिक पर भी बड़ी कार्रवाई

इसी प्रकार अभिषेक नगर, मुसाखेड़ी स्थित दिनेश गुर्जर के संजीवनी क्लीनिक को भी सील किया गया। क्लीनिक को पूर्व में भी बिना वैध चिकित्सकीय अर्हता एवं आवश्यक वैधानिक दस्तावेजों के संचालन किए जाने के कारण बंद करने के निर्देश दिए गए थे।

यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, दो महीने बाद धार पुलिस ने उत्तराखंड से आरोपी को किया गिरफ्तार

जन सुरक्षा के लिए अभियान रहेगा जारी

सीएमएचओ डॉ. माधव हासानी ने बताया कि यह कार्रवाई आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है। बिना वैधानिक अनुमति अथवा निर्धारित चिकित्सकीय अर्हता के चिकित्सा व्यवसाय का संचालन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।