• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर के जू में कानपुर चिड़ियाघर से दो जोड़े इंडियन रॉक पाइथन आए, प्रजनन से बढ़ सकता है कुनबा

कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में वन्यजीवों की संख्या बढ़ाने लगी है। एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत कानपुर चिड़ियाघर से आए इंडियन रॉक पाइथन के दो जोड़े मिले हैं।

By Kapil NileyEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 09:05:15 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 09:05:15 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इंदौर के जू में कानपुर चिड़ियाघर से दो जोड़े इंडियन रॉक पाइथन आए, प्रजनन से बढ़ सकता है कुनबा
इंडियन रॉक पाइथन। -नईदुनिया

HighLights

  1. कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में वन्यजीवों की संख्या बढ़ाने लगी है
  2. कानपुर चिड़ियाघर से आए इंडियन रॉक पाइथन के दो जोड़े मिले हैं
  3. इन सांपों के आने से चिड़ियाघर प्रबंधन को इनके प्रजनन की उम्मीद जगी है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में वन्यजीवों की संख्या बढ़ाने लगी है। एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत कानपुर चिड़ियाघर से आए इंडियन रॉक पाइथन के दो जोड़े मिले हैं। इन सांपों के आने से चिड़ियाघर प्रबंधन को इनके प्रजनन की उम्मीद जगी है। इससे आने वाले समय में इंदौर जू में इंडियन रॉक पाइथन का कुनबा बढ़ सकता है।

दरअसल चिड़ियाघर में पहले से इंडियन रॉक पाइथन का एक जोड़ा मौजूद था, लेकिन यह जोड़ा प्रजनन नहीं कर पा रहा था। इसके अलावा चिड़ियाघर में मौजूद एक अन्य जोड़ा अभी कम उम्र का है। ऐसे में प्रबंधन को एक ऐसे वयस्क जोड़े की जरूरत थी, जो प्रजनन के लिए सक्षम हो। इसी उद्देश्य से कानपुर जू से दो जोड़े मंगवाए गए हैं। अब इनके माध्यम से ब्रीडिंग प्रोग्राम को आगे बढ़ाने की तैयारी है।


काफी आकर्षक और अच्छी शारीरिक बनावट वाले है

चिड़ियाघर प्रबंधन के मुताबिक कानपुर से मिले इंडियन रॉक पाइथन काफी आकर्षक और अच्छी शारीरिक बनावट वाले हैं। इनमें से एक की लंबाई करीब 8 से 10 फीट बताई जा रही है। जबकि इसका वजन लगभग 22 से 25 किलोग्राम के आसपास है। इनकी बेहतर शारीरिक स्थिति को देखते हुए प्रबंधन को उम्मीद है कि आने वाले समय में इनके प्रजनन से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

इंदौर चिड़ियाघर प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि हाल ही में कानपुर चिड़ियाघर के साथ एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम किया गया था। इसके तहत चिड़ियाघर ने वहां से एक नर दरियाई घोड़ा भी प्राप्त किया है, जिसे यहां मौजूद मादा दरियाई घोड़े के साथ जोड़ी बनाने के उद्देश्य से लाया गया है।

इसी कार्यक्रम के तहत इंडियन रॉक पाइथन के दो जोड़े भी इंदौर पहुंचे हैं। वे कहते है कि नए सांपों के आने से न केवल चिड़ियाघर में वन्यजीवों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि इंडियन रॉक पाइथन के प्रजनन कार्यक्रम को भी नई दिशा मिलेगी।

यह भी पढ़ें- इंदौर जू में देश का पहला अनोखा प्रयास, अत्याधुनिक 14D थिएटर में डिजिटल तकनीक से मिलेगा असली जंगल सफारी का रोमांच

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।