• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में करीब साढ़े पांच लाख रुपये की 55.61 ग्राम एमडी ड्रग्स तस्करी में दो तस्कर गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी एवं इनकी गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए नशा मुक्ति अभियान के तहत सघन चेकिंग व धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है।

By Pranay ChouhanEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 11:26:54 AM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 11:30:50 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इंदौर में करीब साढ़े पांच लाख रुपये की 55.61 ग्राम एमडी ड्रग्स तस्करी में दो तस्कर गिरफ्तार
आमीन मंसूरी (30) निवासी अशोक नगर, थाना माणकचौक, रतलाम और समीर कुरैशी, (21) निवासी थाना स्टेशन रोड, रतलाम को गिरफ्तार किया। -सौजन्य

HighLights

  1. करीब पांच लाख 50 हजार व एक बिना नंबर का दोपहिया वाहन जब्त
  2. टीम को संदेहास्पद स्थिति प्रतीत होने पर दोपहिया वाहन की चेकिंग की
  3. आरोपियों से अवैध मादक पदार्थों के स्रोत, नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी एवं इनकी गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए नशा मुक्ति अभियान के तहत सघन चेकिंग व धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। क्राइम ब्रांच की टीम शहर में गश्त व चेकिंग के दौरान सुपर कॉरिडोर रोड (सर्विस रोड), पिलर न पी-213 के पास पहुंची।

वहां सड़क किनारे एक बिना नंबर की हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैठे दिखाई दिए। पुलिस को देखकर हड़बड़ाने लगे। टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम आमीन मंसूरी और समीर कुरैशी, निवासी रतलाम बताया।


टीम को संदेहास्पद स्थिति प्रतीत होने पर दोपहिया वाहन की चेकिंग की

टीम को संदेहास्पद स्थिति प्रतीत होने पर दोपहिया वाहन की चेकिंग की। दोपहिया वाहन में रखे बैग के अंदर से 55.61 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स (मेफेड्रोन) बरामद हुआ। आरोपित आमीन मंसूरी (30) निवासी अशोक नगर, थाना माणकचौक, रतलाम और समीर कुरैशी, (21) निवासी थाना स्टेशन रोड, रतलाम को गिरफ्तार किया।

आरोपियों से की जा रही है पूछताछ

दोनों से 55.61 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स (अनुमानित कीमत पांच लाख 50 हजार रुपये) और एक सफेद रंग की बिना नंबर की हीरो पैशन प्रो दोपहिया वाहन (करीब 50 हजार रुपये) जब्त किया। आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) में अपराध 0187/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। आरोपियों से अवैध मादक पदार्थों के स्रोत, नेटवर्क एवं इंदौर में सप्लायरों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

12 ग्राम एक लाख 20 हजार की एमडी ड्रग्स जब्त

अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी एवं इनकी गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने में क्राइम ब्रांच ने नशा मुक्ति अभियान के तहत सघन चेकिंग व धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसमें आरोपित को गिरफ्तार किया।

क्राइम ब्रांच की टीम शहर में गश्त व चेकिंग के दौरान कृषि महाविद्यालय के सामने, विहंग मार्ग पहुंची। वहां एक व्यक्ति सड़क किनारे अंधेरे में अकेला बैठा दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर संदिग्ध लगा। टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में नाम अमन उर्फ लल्ला सिंगार, निवासी इंदौर बताया।

संदेहास्पद स्थिति प्रतीत होने पर पूछताछ की गई। आरोपित की तलाशी लेने पर उसके पास से अनुमानित कीमत एक लाख 20 हजार की 12 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स बरामद हुई। आरोपित अमन उर्फ लल्ला (25) निवासी आजाद नगर को गिरफ्तार किया। आरोपित से अवैध मादक पदार्थों के स्रोत, नेटवर्क एवं सप्लायरों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। आरोपित के विरुद्ध थाना आजाद नगर, थाना एमआईजी एवं थाना आजाद नगर अपराध दर्ज है।

यह भी पढ़ें- TI हत्याकांड मामला: कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल के केबिन से 35 लाख जब्त, मिली 'काली कमाई' की डायरी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।