• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ujjain Rape Case: उज्जैन दुष्कर्म पीड़िता को अस्पताल से मिली छुट्टी, सतना में परिवार को सौंपा गया

उज्जैन में दुष्कर्म का शिकार किशोरी स्वस्थ हो गई है। पीड़िता को अस्पताल से डिस्चार्ज कर उसे सतना जिले में परिवार के पास पहुंचा दिया है।

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Tue, 10 Oct 2023 09:31:54 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Oct 2023 07:41:53 AM (IST)
Ujjain Rape Case: उज्जैन दुष्कर्म पीड़िता को अस्पताल से मिली छुट्टी, सतना में परिवार को सौंपा गया
उज्जैन में दुष्कर्म का शिकार किशोरी हुई स्वस्थ,परिवार के हवाले की गई

HighLights

  1. उज्जैन में दुष्कर्म का शिकार किशोरी हुई स्वस्थ
  2. परिवार के हवाले की गई
  3. उज्जैन दुष्कर्म पीड़िता किशोरी को अस्पताल से मिली छुट्टी

इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। उज्जैन दुष्कर्म पीड़िता इंदौर के एमटीएच अस्पताल में कई दिन चले उपचार के बाद स्वस्थ हो गई। पीड़िता को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया और जिसके बाद उज्जैन पुलिस ने उसे सतना जिले में परिवार के पास पहुंचा दिया है। 26 सितंबर से भर्ती पीड़िता को डिस्चार्ज किए जाने से पहले सोमवार को अस्पताल में हुई मेडिकल बोर्ड की बैठक में उसे पूरी तरह से स्वस्थ बताया गया। उज्जैन में आटो चालक ने इस 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था।

डाक्टरों और स्टाफ ने मनाया किशोरी का जन्मदिन

पीड़िता की देखभाल के लिए 20 डाक्टर सहित अन्य स्टाफ पूरे समय मौजूद रहा। किशोरी के कक्ष के बाहर पुलिस का पहरा रहा। डाक्टरों के अलावा किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। डाक्टरों और स्टाफ ने पांच अक्टूबर को अस्पताल में किशोरी का जन्मदिन भी मनाया था। केस इंचार्ज डॉ. निलेश दलाल ने बताया कि पीड़िता को मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे डिस्चार्ज कर दिया है। अब वह बिल्कुल स्वस्थ है। ठीक से खाना भी खा रही है और बात भी कर रही है।


ये है पूरा मामला

उज्जैन में 15 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म हुआ था। वह उज्जैन की गलियों में खून से लथपथ अर्धनग्न अवस्था में मदद की मांगती रही। कुछ लोगों ने उसे पैसे भी दिए। बाद में एक पंडितजी ने बच्ची को कपड़े दिए और पुलिस को सूचना दी थी। बाद में बालिका से पूछताछ के बाद रिक्शा चालक भरत सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया।