• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

Indore में अनोखी ठगी... नकली ज्वेलरी से दुकान सजाई, आरटीजीएस के बहाने उड़ाए 27 लाख के आभूषण

अहमदाबाद के बड़े ज्वेलर के साथ इंदौर में अनोखे तरीके से ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने खुद को कारोबारी बताकर 27 लाख रुपये के सोने के आभूषण ले लिए। ठ...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sun, 09 Nov 2025 02:31:16 AM (IST)Updated Date: Sun, 09 Nov 2025 02:31:16 AM (IST)
Indore में अनोखी ठगी... नकली ज्वेलरी से दुकान सजाई, आरटीजीएस के बहाने उड़ाए 27 लाख के आभूषण
आरटीजीएस के बहाने उड़ाए 27 लाख के आभूषण

HighLights

  1. इंदौर में अनोखे तरीके से ठगी का मामला सामने आया है
  2. कारोबारी बताकर लाखों रुपये के सोने के आभूषण ले लिए

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अहमदाबाद के बड़े ज्वेलर के साथ इंदौर में अनोखे तरीके से ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने खुद को कारोबारी बताकर 27 लाख रुपये के सोने के आभूषण ले लिए। ठगी को अंजाम देने से पहले उसने बाकायदा सोना-चांदी की दुकान खोली और उसमें नकली ज्वेलरी सजाई। ज्वेलर को आभूषण लेकर बुलाया और आरटीजीएस करने का बहाना बनाकर फरार हो गया।

घंटों बाद भी ठग दुकान पर नहीं लौटा तो पता चला कि उसने दो दिन पहले ही फर्जी आइडी से दुकान किराए पर ली थी। मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के अंकल गली का है।

क्या है पूरा मामला

रमेश कुमार घांची की शिकायत पर शशांक उर्फ अक्षय सोनी और राहुल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रमेश का दीपालीनगर ओढव (अहमदाबाद, गुजरात) में जिनेश्वर ज्वेलर्स के नाम से सोना-चांदी का व्यवसाय है। उन्होंने पुलिस को बताया कि दो अक्टूबर को राहुल पुत्र छोटेलाल सोनी और शशांक पुत्र संतोष कुमार सोनी अहमदाबाद आए थे। आरोपितों ने ज्वेलरी व्यापार की बात करते हुए बताया कि उनका हर महीने लाखों रुपये का टर्नओवर है और वे गुजरात से आभूषण खरीदकर इंदौर में बेचते हैं।


आरोपितों ने भाव-ताव कर 50 हजार रुपये एडवांस दिए और शुक्रवार को रमेश चालक जीतू भाटी के साथ आभूषण लेकर शशांक की दुकान स्वर्णकार ज्वेलर्स पर पहुंचे। उन्होंने 325 ग्राम सोने की बालियां और नोज पिन की डिलीवरी की। शशांक ने दोनों को चाय-नाश्ता करवाया और कहा कि वह बैंक से आरटीजीएस करवाकर आता है।

इसके बाद शशांक ने आभूषण लेकर फोन बंद कर दिया और फरार हो गया। घंटों बाद भी नहीं लौटने पर रमेश ने आसपास पूछताछ की, तब पता चला कि शशांक ने दो दिन पहले ही फर्जी दस्तावेजों से दुकान किराए पर ली थी।

आरोपी फरार

द्वारकापुरी पुलिस के अनुसार, शशांक ने यह दुकान शुभम चौहान से किराए पर ली थी, जिसने दुकान पर किराए से देने का बोर्ड लगा रखा था। शशांक ने खुद को बजरंग चौक सुभाष नगर महोबा (उत्तर प्रदेश) का निवासी बताया था। पुलिस ने शुभम से आइडी कार्ड और अनुबंध की प्रति जब्त कर ली है। फिलहाल उसका मोबाइल बंद है और आखिरी लोकेशन इंदौर की ही मिली है।

इसे भी पढ़ें- मध्यप्रदेश के रतलाम में भूकंप के झटके, रात में दहशत का माहौल, प्रशासन सतर्क