• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

7 दिन पहले पटरियों पर मिला धड़, अब खेत में मिला आरोपी पति का सिर, इंदौर के उर्मिला सैनी हत्याकांड में नया मोड़

इंदौर के चर्चित उर्मिला सैनी हत्याकांड में एक नया मोड़ आया है। अपनी पत्नी की हत्या के बाद से फरार चल रहे आरोपित पति अखिलेश सैनी का कथित धड़ गंज बासौदा...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 26 Jul 2026 08:51:47 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 Jul 2026 08:51:47 PM (IST)
7 दिन पहले पटरियों पर मिला धड़, अब खेत में मिला आरोपी पति का सिर, इंदौर के उर्मिला सैनी हत्याकांड में नया मोड़
इंदौर के उर्मिला सैनी हत्याकांड में नया मोड़

HighLights

  1. इंदौर का उर्मिला सैनी हत्याकांड: रेलवे ट्रैक के पास खेत में मिला सिर
  2. 7 दिन पहले मिला था बिना सिर का धड़, खोपड़ी मिलने से मचा हड़कंप
  3. कंकाल का होगा DNA टेस्ट, पत्नी की हत्या के बाद पति के सुसाइड की आशंका

नईदुनिया प्रतिनिधि, विदिशा। इंदौर के चर्चित उर्मिला सैनी हत्याकांड में एक नया मोड़ आया है। अपनी पत्नी की हत्या के बाद से फरार चल रहे आरोपित पति अखिलेश सैनी का कथित धड़ गंज बासौदा के रेलवे ट्रैक पर मिला था। अब पुलिस को 7 दिन बाद एक मानव सिर (कंकाल) मिला है। पुलिस डीएनए टेस्ट के जरिए इस बात की पुष्टि करेगी कि क्या यह सिर और धड़ आरोपित अखिलेश सैनी के ही हैं।

मालूम हो कि 11 जुलाई को इंदौर की पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की उनके ही घर में बेरहमी से हत्या हुई थी। 19 जुलाई को गंजबासौदा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर एक बिना सिर का धड़ मिला।

आधार कार्ड और सुसाइड नोट से पुलिस को पता चला कि यह शव अखिलेश का है। 20 जुलाई को अखिलेश के पिता ने दस्तावेजों और कपड़ों के आधार पर धड़ की पहचान बेटे अखिलेश के रूप में की थी। लेकिन सिर न मिलने से मामले के आगे की जांच रुकी हुई थी।


खेत में मिला हड्डियों का ढांचा, डीएनए टेस्ट से होगा रहस्य का खुलासा

24 जुलाई को महागौर गांव के एक खेत से मांस विहीन खोपड़ी मिली। सिर केवल हड्डियों का ढांचा नजर आ रहा था। इस मामले की जांच कर रहे उप निरीक्षक बीएल मालवीय के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे ग्रामीणों ने सूचना दी कि महागौर गांव के पास रेलवे ट्रैक से लगभग 500 मीटर दूर एक खेत में मानव सिर पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सिर को अपने कब्जे में लिया। सिर पूरी तरह से गल चुका था और उस पर केवल हड्डियों का ढांचा बचा था।

यह भी पढ़ें- एमपी में होमगार्ड भर्ती का इंतजार, 5 हजार पदों पर भर्ती का प्रस्ताव 6 माह से अटका, महिलाओं के लिए 33% पद होंगे आरक्षित

मांस न होने के कारण चेहरा पहचानना असंभव था, जिसके बाद पुलिस ने धड़ और सिर दोनों के डीएनए परीक्षण का फैसला लिया है। अब खेत से सिर मिलने के बाद पुलिस को उम्मीद है कि डीएनए रिपोर्ट आते ही इस रहस्य से पूरी तरह पर्दा उठ जाएगा कि क्या आरोपित अखिलेश ने पत्नी की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली थी।