• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास... 15 साल की उम्र में बने दुनिया के सबसे युवा टी-20 कप्तान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इंदौर में खेले जा रहे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट में बिहार टीम की कमान संभालते ही क्रिकेट जगत में एक नया विश्व कीर्तिमान रच दिया है।

By Kapeesh DubeyEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 05:07:24 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 05:07:24 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास... 15 साल की उम्र में बने दुनिया के सबसे युवा टी-20 कप्तान
इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास

HighLights

  1. 15 साल 232 दिन की उम्र में टी-20 कप्तान बने वैभव सूर्यवंशी
  2. क्रोएशिया के जैक वुकुसिक का 17 साल 311 दिन का रिकॉर्ड तोड़ा
  3. मुकाबले में 18 रन बना सके वैभव, बिहार को मिली 5 विकेट से हार

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इंदौर में खेले जा रहे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट में बिहार टीम की कमान संभालते ही क्रिकेट जगत में एक नया विश्व कीर्तिमान रच दिया है। महज 15 वर्ष और 232 दिन की उम्र में मैदान पर उतरते ही सूर्यवंशी टी-20 क्रिकेट इतिहास के सबसे कम उम्र के कप्तान बन गए हैं।

तोड़ा क्रोएशिया के जैक वुकुसिक का विश्व रिकॉर्ड

इस उपलब्धि के साथ वैभव सूर्यवंशी ने क्रोएशिया के जैक वुकुसिक का पिछला विश्व रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। वुकुसिक ने 7 अगस्त 2025 को साइप्रस के विरुद्ध खेले गए एक अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले में 17 वर्ष और 311 दिन की आयु में अपनी राष्ट्रीय टीम की कप्तानी कर यह कीर्तिमान स्थापित किया था।


बल्ले से नहीं दिखा सके कमाल, बिहार को मिली पांच विकेट से हार

हालांकि, इस ऐतिहासिक उपलब्धि वाले मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का व्यक्तिगत प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और वे महज 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान की सस्ती विदाई के बीच बिहार की टीम को भी इस मैच में पांच विकेट से पराजय झेलनी पड़ी।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी ने निभाया वादा... MP की बेटी प्रियंका के आंखों का कराया ऑपरेशन, भाई दूज पर की मुलाकात

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।