इंदौर में अनंत चतुर्दशी पर दोपहर तीन बजे से झांकी मार्ग पर वाहन रहेंगे प्रतिबंधित, कई मार्ग किए परिवर्तित
अनंत चतुर्दशी का त्योहार पर 25 सितंबर को भव्य चल समारोह का आयोजन होगा। शहर के विभिन्न हिस्सों से गणेशजी की झांकियां चलकर डीआरपी लाइन चौराहा पर एकत्रित...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 06:02:32 PM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 06:02:32 PM (IST)
इंदौर में अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाली झांकी। (फाइल फोटो)HighLights
- भव्य चल समारोह में निकलेंगी गणेशजी की झांकियां
- समापन तक डायवर्सन व्यवस्था रहेगी लागू
- यातायात दबाव के आधार पर समय परिवर्तित किया जा सकेगा
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : अनंत चतुर्दशी का त्योहार पर 25 सितंबर को भव्य चल समारोह का आयोजन होगा। शहर के विभिन्न हिस्सों से गणेशजी की झांकियां चलकर डीआरपी लाइन चौराहा पर एकत्रित होकर चिकमंगलूर चौराहा से जेल रोड चौराहा, एमजी रोड चौराहा, मृगनयनी, फ्रूट मार्केट, नंदलालपुरा, जवाहर मार्ग, नृसिंह बाजार, क्लाथ मार्केट, खजूरी बाजार से राजवाड़ा से मृगनयनी, नगर निगम होते हुए झांकियां अपने-अपने स्थानों पर जाएंगी। डायवर्सन व्यवस्था दोपहर तीन बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा। कार्यक्रम में सम्मिलित व्यक्तियों की संख्या व यातायात दबाव के आधार पर समय परिवर्तित किया जा सकेगा।
परिवर्तित मार्ग
- मरीमाता चौराहे से रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड की ओर जाने वाला यातायात भागीरथपुरा तिराहा से एमआर-4 होकर राजकुमार ब्रिज के नीचे से वल्लभ नगर तिराहा से जीएसआइटीएस होकर जा सकेगा।
- जवाहर मार्ग से नंदलालपुरा चौराहा होकर यशवंत रोड चौराहा जाने वाला यातायात सैफी चौराहे से हाथीपाला, बड़ा रावला, थाना रावजी बाजार होकर जा सकेगा।
- मधुमिलन चौराहा से नंदलालपुरा चौराहा, यशवंत रोड चौराहा, राजमोहल्ला चौराहा आदि की ओर जाने के लिए फारेस्ट तिराहा से अग्रसेन चौराहा होते हुए सपना-संगीता रोड का उपयोग कर सकेंगे।
- रीगल चौराहा, लेफ्टिनेंट चौराहा से मरीमाता चौराहा जाने के लिए वल्लभ नगर तिराहा से राजकुमार ब्रिज के नीचे से होते हुए एमआर-4 मार्ग का उपयोग करते हुए भागीरथपुरा तिराहा से मरीमाता चौराहा की ओर जा सकेंगे।
- रीगल चौराहा से शास्त्री ब्रिज होकर मृगनयनी, राजवाड़ा, यशवंत रोड चौराहा की तरफ जाने के लिए जीपीओ चौराहा, फारेस्ट तिराहा से अग्रसेन चौराहा, सपना-संगीता रोड का उपयोग करें।
- नंदलालपुरा चौराहा, यशवंत रोड चौराहा, रामलक्ष्मण बाजार चौराहा, नृसिंह बाजार चौराहा, जी. सच्चिदानंद, गौराकुंड चौराहा, शक्कर बाजार, सुभाष चौक, राजवाड़ा, कृष्णपुरा पुल तक समस्त प्रकार के वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।
- ऐसे वाहन जो जवाहर मार्ग से आवागमन करना चाहते हैं, वे जवाहर मार्ग का उपयोग न करते हुए राजमोहल्ला चौराहा या मालगंज चौराहा से बियाबानी, दरगाह चौराहा तथा बियाबानी चौराहे से कलेक्टर चौराहे की ओर आवागमन कर सकेंगे।
- ऐसे वाहन जो मल्हारगंज थाने से एमजी रोड होकर राजवाड़े से मृगनयनी जाना चाहते हैं, वे मल्हारगंज थाने से एसीपी कार्यालय मल्हारगंज, बड़वाली चौकी होते हुए सुभाष मार्ग से नगर निगम होकर आगे जा सकेंगे।
प्रतिबंधित मार्ग
- भागीरथपुरा तिराहा से भंडारी ब्रिज तिराहा, नगर निगम चौराहा से मृगनयनी चौराहा एवं चिकमंगलूर चौराहा, राजकुमार ब्रिज से डीआरपी चौराहा, रीगल चौराहा से शास्त्री ब्रिज, मृगनयनी, सैफी चौराहा से संजय सेतु चौराहा, संजय सेतु चौराहा से नंदलालपुरा चौराहा, नंदलालपुरा चौराहा से यशवंत रोड चौराहा, मच्छी बाजार चौराहे से यशवंत रोड चौराहा, दरगाह चौराहे से नरसिंह बाजार चौराहा, मालगंज चौराहा से नरसिंह बाजार चौराहा, बियावानी चौराहा से मालगंज चौराहा, लोहार पट्टी से कांच मंदिर, टोरी कार्नर से मल्हारगंज थाने एवं गोराकुंडा, गोवर्धन टेलर तिराहा से गोराकुंडा चौराहे की ओर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। संपूर्ण चल समारोह मार्ग में अन्य सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः निषेध रहेगा।
रामबाग से, महेश जोशी तिराहा से सुभाष चौक पानी की टंकी से एसीपी कार्यालय मल्हारगंज, बड़वाली चौकी, इतवारिया बाजार, सब्जी मंडी से दरगाह चौराहा से मच्छी बाजार, पंढरीनाथ थाना तिराहा, गौतमपुरा तिराहा, कबूतरखाना चौकी से किसी भी प्रकार के वाहन चल समारोह मार्ग की ओर नहीं जा सकेंगे।चल समारोह प्रारंभ होने से समाप्ति तक वाहनों के आवागमन की अनुमति नहीं रहेगी। भारी वाहन प्रतिबंधित क्षेत्र
रीगल चौराहा से गांधी भवन चौराहा, वल्लभ नगर तिराहा से राजकुमार ब्रिज, डीआरपी लाइन (दरगाह चौराहा), पत्थर गोदाम से राजकुमार ब्रिज, पत्थर गोदाम से भंडारी ब्रिज के नीचे से डीआरपी लाइन, परदेशीपुरा तिराहा से भंडारी ब्रिज होकर डीआरपी लाइन चौराहा, भागीरथपुरा तिराहा से शिवालय तिराहा, मरीमाता चौराहा से इमली बाजार चौराहा, बड़ा गणपति चौराहा से टोरी कार्नर तिराहे, वायरलेस चौराहे से बड़ा गणपति चौराहा, चंदन नगर चौराहे से गंगवाल चौराहा, पटेल प्रतिमा चौराहा से संजय सेतु चौराहा, महूनाका चौराहा से कलेक्टर चौराहा और गुलजार चौकी से कलेक्टर चौराहा की ओर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।