• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

अब भोपाल के अलावा इंदौर, ग्वालियर व जबलपुर में भी लगेगा वेदर रडार, रिसर्च में छात्रों को भी मिलेगा लाभ

प्रदेश में मौसम की सटीक भविष्यवाणी के लिए इंदौर के साथ ग्वालियर व जबलपुर में रेडार सिस्टम स्थापित किया जाएगा। इंदौर में आईआईटी इंदौर में वेदर डॉप्लर रेडार लगाने की योजना है।

By Udaypratap SinghEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 10:46:40 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 10:46:40 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
अब भोपाल के अलावा इंदौर, ग्वालियर व जबलपुर में भी लगेगा वेदर रडार, रिसर्च में छात्रों को भी मिलेगा लाभ
इंदौर, ग्वालियर व जबलपुर में स्थापित होगा वेदर डॉप्लर रडार

HighLights

  1. इंदौर, ग्वालियर व जबलपुर में स्थापित होगा वेदर डॉप्लर रडार
  2. एयरपोर्ट के बजाय आईआईटी इंदौर परिसर में लगाया जाएगा रडार
  3. जमीन चिह्नांकन के बाद मौसम विभाग व IIT के बीच होगा MoU

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। प्रदेश में मौसम की सटीक भविष्यवाणी के लिए इंदौर के साथ ग्वालियर व जबलपुर में रेडार सिस्टम स्थापित किया जाएगा। इंदौर में आईआईटी इंदौर में वेदर डॉप्लर रेडार लगाने की योजना है। इस संबंध में भोपाल स्थित मौसम केंद्र के क्षेत्रीय अधिकारी अजीत अंजन मंगलवार को आईआईटी इंदौर में आएंगे। वे आईआईटी परिसर में जमीन चिह्नांकन के लिए आ रहे हैं। जमीन तय होने के बाद मौसम विभाग व आईआईटी इंदौर के बीच एमओयू होगा।

बहुमंजिला इमारतों से दूरी के कारण IIT परिसर का चयन

गौरतलब है कि रेडार करीब 20 मीटर ऊंचाई का होता है। ऐसे में इसके बनने पर इसके आसपास किसी भी बहुमंजिला इमारत का निर्माण नहीं होना चाहिए। इस वजह से इंदौर में एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के बजाय शहर से बाहर आईआईटी इंदौर के परिसर में इसे लगाने का निर्णय लिया गया। आईआईटी में रेडार सिस्टम स्थापित होने से यहां के छात्र भी इसके माध्यम से रिसर्च कर सकेंगे।


अभी प्रदेश में केवल भोपाल में मौजूद है यह सुविधा

गौरतलब है कि केंद्र सरकार की योजना के तहत प्रदेश में इंदौर के साथ ग्वालियर व जबलपुर के मौसम केंद्र परिसर में वेदर डॉप्लर रेडार बनाने की योजना है। अभी प्रदेश में सिर्फ भोपाल में ही वेदर डॉप्लर रेडार है। पूर्व में इंदौर में रेडार लगाने की योजना बनी थी, लेकिन इंदौर के स्थान पर भोपाल में यह रेडार सिस्टम लगा था। गौरतलब है कि मौसम की भविष्यवाणी में रेडार का अहम रोल रहता है।

यह भी पढ़ें- किसान संघ ने की कृषि उपकरणों पर जीएसटी समाप्त करने की मांग की, सरकार बोली- पहले ही दे रहे हैं बहुत राहत

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।