• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

'कमाने में सक्षम पत्नी सिर्फ अलग रहने के आधार पर गुजारा भत्ता की हकदार नहीं', हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी

पति से अलग रहना ही किसी महिला के लिए गुजारा भत्ता हासिल करने का आधार नहीं बन सकता जबकि वह खुद कमाई करने में सक्षम है। हाई कोर्ट ने ये टिप्पणी डेंटिस्ट पत्नी की भरण-पोषण की मांग की याचिका को खारिज करते हुए की है।

By Lokesh SolankiEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 12:25:05 AM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 12:25:05 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
'कमाने में सक्षम पत्नी सिर्फ अलग रहने के आधार पर गुजारा भत्ता की हकदार नहीं', हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी
पति से अलग रहना ही गुजारे भत्ते का आधार नहीं- हाई कोर्ट

HighLights

  1. पति से अलग रहना ही गुजारे भत्ते का आधार नहीं
  2. हाईकोर्ट ने नाबालिग बेटे का गुजारा भत्ता किया तय
  3. कोर्ट ने बेटे को 30 हजार रुपये प्रतिमाह देने का आदेश बरकरार रखा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पति से अलग रहना ही किसी महिला के लिए गुजारा भत्ता हासिल करने का आधार नहीं बन सकता जबकि वह खुद कमाई करने में सक्षम है। वैवाहिक विवाद में पति की गलती या पत्नी के अलग रहने का उचित कारण होना ही भरण-पोषण पाने की गारंटी नहीं है। हाईकोर्ट ने ये टिप्पणी डेंटिस्ट पत्नी की भरण-पोषण की मांग की याचिका को खारिज करते हुए की है।

हालांकि कोर्ट ने तीन वर्ष के बेटे के लिए पिता को 30 हजार रुपये प्रतिमाह देने का आदेश बरकरार रखा है।मामला डेंटिस्ट पति-पत्नी का है। दोनों की शादी 19 नवंबर 2019 को हुई थी। 18 जुलाई 2022 को उनके बेटे का जन्म हुआ। पत्नी ने पति पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और वैवाहिक घर से निकालने के आरोप लगाए थे। उसने बेटे के साथ फैमिली कोर्ट में दो लाख रुपये प्रतिमाह भरण-पोषण की मांग की थी।


फैमिली कोर्ट ने 27 सितंबर 2025 को पत्नी को भरण-पोषण देने से इन्कार कर दिया, लेकिन बेटे के लिए 4 जुलाई 2024 से 30 हजार रुपये प्रतिमाह देने का आदेश दिया था। पत्नी ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। उसका कहना था कि छोटे बच्चे की देखभाल के कारण वह काम नहीं कर पा रही है, उसके पास कोई कमाई का साधन नहीं है। वहीं, पति की ओर से तर्क दिया गया था कि वो खुद एमडीएस की पढ़ाई कर रहा है। पत्नी भी बीडीएस डिग्रीधारी डेंटिस्ट है और खुद कमाने में सक्षम है।

कोर्ट ने जो आदेश जारी किया है, उसमें साफ कहा है कि कमाने की क्षमता और वास्तव में कमाई करना दो अलग-अलग बातें हैं। पत्नी ने अपनी डेंटल डिग्री स्वीकार की है और बच्चे की कम उम्र को काम नहीं करने का एकमात्र कारण बताया है।

यह भी पढ़ें- सीनियरों को जूनियरों से 6 साल बाद पदोन्नति, हाई कोर्ट ने राज्य शासन को समीक्षा करने दिए निर्देश

कोर्ट ने कहा कि पत्नी के पास अलग रहने का पर्याप्त कारण होना अपने आप में उसे भरण-पोषण का हकदार नहीं बनाता, जब वह खुद अपना खर्च उठाने में सक्षम है। वहीं, कोर्ट ने पति की आय कम से कम 1.50 लाख रुपये प्रतिमाह मानने के फैमिली कोर्ट के आकलन को भी उचित पाया और बेटे को 30 हजार रुपये प्रतिमाह देने का फैमिली कोर्ट का आदेश बरकरार रखा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।